फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: कमलनाथ को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल, सीएम ने किया स्वागत

Fri, 05 Apr 2024 11:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में पूर्व सीएम कमलनाथ को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। वहीं, सीएम मोहन यादव ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार शुक्रवार रात छिंदवाड़ा से पूर्व विधायक और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने शुक्रवार देर रात प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचकर पार्टी की सदस्यता ली। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनको अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। 

विज्ञापन


इससे पहले दीपक सक्सेना के छोटे पुत्र अजय सक्सेना भाजपा में शामिल हो गए थे। दीपक सक्सेना कमलनाथ के सबसे करीबी व विश्वास पात्र माने जाते थे। छिंदवाड़ा दौरे के दौरान सीएम डॉ. मोहन यादव समेत भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी उनके घर जाकर लंबी मुलाकात की थी। सक्सेना शुक्रवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भोपाल पहुंचे और भाजपा की विधिवत सदस्यता ले ली। 

बता दें, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दो अप्रैल को रोहना जाकर दीपक सक्सेना से मुलाकात की थी। इसके बाद लोगों का मानना था कि दीपक सक्सेना कमलनाथ का साथ नहीं छोड़ेंगे। लेकिन कमलनाथ की समझाइश काम नहीं आई। कमलनाथ के लिए अब तक का यह सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें