फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Election: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह बोले- यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव, युवाओं को देंगे मौका

Tue, 07 May 2024 04:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Lok Sabha Election: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, यह मेरे जीवन का आखिरी चुनाव है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने मतदान के दौरान मतदाताओं से भावुक अपील की है। उन्होंने कहा, ये मेरा आखिरी चुनाव है। इसके साथ ही दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग से वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों की शिकायत की है।

विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने मतदाताओं से दिल की बात कही है। इसके बाद वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। हालांकि, वह राजनीति में सक्रिय रहेंगे। साथ ही लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा की तरह काम करते रहेंगे। बता दें कि इस प्रकार की बातें दिग्विजय सिंह चुनाव-प्रचार के दौरान भी करते रहे हैं। लेकिन वोटिंग के दौरान इस प्रकार की घोषणा अहम है।

इधर, दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट पर हो रही वोटिंग में कई जगहों पर गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। इस बारे में उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत की है। दिग्विजय सिंह ने वीडियो जारी करते हुए चुनाव आयोग और मशीन में गड़बड़ी के आरोप लगाए।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने वीडियो में कहा, साथियों हमे उम्मीद थी कि चुनाव आयोग राजगढ़ के रिटर्निंग ऑफिसर और ऑब्जर्वर हमारे साथ न्याय करेंगे। लेकिन पंकज यादव जिस पर ऐसा कोई प्रकरण नहीं हैं, उसे थाने में बैठा लिया गया। जबकि उससे बड़ी धाराओं में अपराध करने वाले भाजपा के लोग खुलेआम घूम रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें