भेल की कर्मचारी यूनियन ने आलोक शर्मा को दिया समर्थन
- फोटो : अमर उजाला
भेल की कर्मचारी यूनियन ने आलोक शर्मा को दिया समर्थन
ऑल इंडिया बीएचईएल एम्प्लाइज यूनियन संबद्ध नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन के आह्वान पर 30 अप्रैल 2024 को फाउंड्री गेट पर बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा के समर्थन में विशाल द्वार सभा का आयोजन किया गया। यूनियन के सचिव एवं मीडिया प्रभारी आशीष सोनी ने बताया कि हमारी यूनियन की संरक्षक एवं मंत्री मप्र शासन कृष्णा गौर द्वारा सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कारखाना एवं कर्मचारी हित में हमने हमेशा संघर्ष किया है और आगे भी श्रमिक परिवार के सुख-दुख में साथ देते रहेंगे।
भोपाल लोकसभा के लोकप्रिय प्रत्याशी पूर्व महापौर आलोक शर्मा ने कर्मचारी, अधिकारी ठेका श्रमिकों एवं उपस्थित बीएचईएल परिवार जनसमुदाय से कमल निशान पर वोट रूपी आशीर्वाद देने की अपील किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि बीएचईएल के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं ठेका श्रमिकों के तमाम कटौतियों को बंद करना एवं कारखाने का विस्तार हमारी मुख्य प्रार्थमिकता है।
सभा में उपस्थित एनएफआइटीयू के राष्ट्रीय महासचिव विराट जायसवाल ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर यूनियन नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी के सभी प्रत्याशियों को श्रमिकों के हितों में समर्थन दिया है। इसी तारतम्य में आज बहुत सफल द्वार सभा का आयोजन किया गया है। यूनियन के महासचिव रामनारायण गिरी एवं अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार ने बीएचईएल परिवार के सौ से अधिक लोगों को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
सभा स्थल पर सैकड़ों की संख्या में ठेका श्रमिकों ने बीएचईएल ठेका श्रमिक के महामंत्री मेहर अली एवं अध्यक्ष प्रशांत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से ओत प्रोत होकर सदस्यता ग्रहण की। सभी नवागत सदस्यों को प्रभारी आलोक संजर, कृष्णा गौर एवं आलोक शर्मा ने अंगवस्त्र पहनकर स्वागत किया।
यूनियन पदाधिकारियों में अख्तर खान, संजीव नंदा, धर्मेन्द्र दाहट, आशीष सोनी, राजमल बैरागी, विशाल वाणी, अल्ताफ अंसारी, रमेश कुराडिया, धर्मेन्द्र गुप्ता, योगेश देवस्कर, रामनंदन सिंह, नीरज गुप्ता, अश्वनी मौर्य, प्रशांत थाटे, प्रभात कुमार, राहुल वर्मा, मेहर चंद, जयप्रकाश चौधरी, डी डी पाठक, दीपक चौरसिया, विश्वजीत माझी, रामनिवास पाटीदार, रमन जेना, संजय गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद, दिनेश सिंह, योगेश सराठे, राजेश बर्मन एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।