टीकमगढ़ के मतदान केन्द्र-75 में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने पत्नी डिप्टी कलेक्टर दीपाश्री गुप्ता के साथ मतदान किया।
होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में गाडरवारा के सुभाष वार्ड स्थित मतदान केंद्र में ऋषि पवार ने शादी से पहले अपने मताधिकार का उपयोग किया।
रीवा संसदीय क्षेत्र में सिरमौर के ग्राम पटेहरा स्थित मतदान केंद्र-151 में दिव्यांग मतदाता संतोष कचेर ने मतदान कर अपना कर्तव्य निभाया।
सतना लोकसभा क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित 85 वर्षीय पद्मश्री बाबूलाल दाहिया ने नागोद अंतर्गत गृह ग्राम पिथौराबाद स्थित मतदान केंद्र में तीन पीढ़ियों के साथ मतदान किया।
रीवा लोकसभा क्षेत्र के मऊगंज में 100 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इंस्पेक्टर आरएन तिवारी ने मतदान कराने में सहयोग कर अपनी जिम्मेदारी निभाई।
होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत 92 वर्षीय जसवंत कौर और उनके पुत्र सुरजीत सिंह मुटरेजा ने गांधी भवन, करेली स्थित मतदान केंद्र पहुंचकर मताधिकार का उपयोग किया।
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने आज लोकसभा चुनाव के लिए हो रहे द्वितीय चरण के मतदान में भागीदारी करते हुए रीवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत अपने बूथ पर सपरिवार मतदान किया।
लोकसभा क्षेत्र क्र.07 अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 पथरिया की थर्ड जेंडर मतदाता शना तथा सपना ने उत्साह से की लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी।
टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत छतरपुर जिले के रायचूर स्थित मतदान केंद्र पर जनजातीय वर्ग के मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का उपयोग किया।