फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: नवरात्रि में लाड़ली बहनों को मिलेगा तोहफा, 14 अक्तूबर को खाते में आएंगे 1500 रुपये

Tue, 13 Oct 2026 03:48 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त बुधवार को जारी होगी। मुख्यमंत्री मोहन यादव उमरिया के गुरुवाही से सिंगल क्लिक के जरिए करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस कार्यक्रम में 144 करोड़ रुपये से अधिक के 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी होगा।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश की लाड़ली बहनों के लिए 14 अक्तूबर का दिन खास होगा। नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त जारी करेंगे। उमरिया जिले के गुरुवाही गांव में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक से करीब 1.25 करोड़ पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 1500-1500 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाना, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में निरंतर सुधार करना तथा परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका को सशक्त करना है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल के व्यापारी का GST खाता हैक कर 8.09 करोड़ के 989 फर्जी बिल चढ़ाए,1.46 करोड़ की टैक्स चोरी की कोशिश

जून 2023 में शुरू हुई थी योजना
लाड़ली बहना योजना के तहत पात्र सामान्य महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। वहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाली पात्र महिलाओं को योजना के नियमों के अनुसार हर महीने 900 रुपये की सहायता मिलती है। राशि सीधे आधार से जुड़े और डीबीटी सक्रिय बैंक खातों में भेजी जाती है। जून 2023 में योजना की पहली किस्त जारी हुई थी। सितंबर 2026 तक 40 किस्तें दी जा चुकी हैं। अब 14 अक्तूबर को 41वीं किस्त जारी होगी। इसके अलावा अगस्त 2023, 2024, 2025 और 2026 में महिलाओं को चार बार 250-250 रुपये की अतिरिक्त सहायता भी दी गई थी। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: कूनो में अब तक 28 चीतों की मौत, इस साल 7 ने गंवाई जान, आशा के 8 माह के शावक ने दम तोड़ा

144 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्य
उमरिया के गुरुवाही में होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री 136 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी करेंगे। इन कार्यों की कुल लागत करीब 144.16 करोड़ रुपये है। इनमें 68 कार्यों का लोकार्पण और 68 कार्यों का भूमि-पूजन शामिल है। बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास कार्य भी इसमें शामिल हैं। कार्यक्रम के जरिए क्षेत्र में पूरे हो चुके कार्यों की शुरुआत और नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें-  एमपी का 234 करोड़ का लग्जरी स्टेट प्लेन जल्द आएगा, वॉयस कंट्रोल केबिन और खास सीटों समेत जानें क्या है खास
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें