फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश : ज्वार-बाजरा की खरीदी 23 दिसंबर तक, धान का उपार्जन एक दिसंबर से होगा शुरू

Sun, 29 Nov 2026 06:17 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 की समीक्षा कर अधिकारियों को खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। प्रदेश में धान की खरीदी एक दिसंबर से शुरू होगी, जबकि ज्वार और बाजरा का उपार्जन 23 दिसंबर तक चलेगा।

 

विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खरीफ फसलों के उपार्जन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए बेहतर व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। ज्वार और बाजरा की खरीदी 23 दिसंबर तक चलेगी, जबकि धान का उपार्जन एक दिसंबर से शुरू होकर 20 जनवरी तक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी हो और किसी भी वास्तविक किसान को तकनीकी परेशानी के कारण उपज बेचने से वंचित न होना पड़े। मुख्यमंत्री ने रविवार को समत्व भवन में खरीफ उपार्जन वर्ष 2026-27 की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी स्वीकृत खरीदी केंद्रों पर किसानों को तय तारीख और समय पर उपज बेचने की सुविधा मिलनी चाहिए। केंद्रों पर तौल और उपज की गुणवत्ता की डिजिटल निगरानी की जाए। साथ ही बारदाना, परिवहन और भंडारण की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 53.81 लाख विद्यार्थियों को गणवेश के लिए मिलेंगे 323 करोड़, छात्राओं के खातों में कल आएगी राशि

धान का समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल
बैठक में बताया गया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2441 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है। खरीदी सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक सुबह आठ से रात आठ बजे तक होगी। धान बेचने के लिए प्रदेश में 8 लाख 91 हजार 412 किसानों ने पंजीयन कराया है। इस बार पहली बार एग्रीस्टेक के डाटा के आधार पर किसान पंजीयन की प्रक्रिया शुरू की गई है। धान परिवहन में लगे ट्रकों के पंजीयन का सत्यापन भी सॉफ्टवेयर से किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: राहुल के परिवार में 67%, अखिलेश के परिवार में 50% महिला प्रतिनिधित्व, फिर 33% आरक्षण पर आपत्ति क्यों?

धान का उत्पादन 1.47 करोड़ टन होने का अनुमान
प्रदेश में इस साल धान का रकबा 41 लाख 54 हजार हेक्टेयर रहा है। इससे 1 करोड़ 47 लाख 73 हजार मीट्रिक टन उत्पादन होने का अनुमान है। धान की खरीदी के लिए 1433 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि मोटे अनाज के लिए 56 केंद्र स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने ज्वार, बाजरा सहित अन्य मिलेट्स की खेती को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। उन्होंने कलेक्टरों और एसडीएम को खरीदी व्यवस्था पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि सत्यापन के दौरान वास्तविक किसानों की पात्रता सुनिश्चित करें और तकनीकी खामियों को समय रहते दूर करें।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें