फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनिट का दीक्षांत समारोह: 1,745 विद्यार्थियों को मिली उपाधि, 52 को मेडल,आईआईटी के निदेशक ने बढ़ाया उत्साह

Sun, 29 Nov 2026 06:08 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

मैनिट के 23वें दीक्षांत समारोह में 1,745 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। इनमें 39 स्वर्ण और 13 रजत सहित 52 पदक शामिल हैं। बीटेक के सर्वाधिक 966 विद्यार्थियों को उपाधि मिली। समारोह में आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
मैनिट क दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (मैनिट) के 23वें दीक्षांत समारोह में 1,745 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। रविवार को आयोजित समारोह में शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए 52 विद्यार्थियों को पदकों से नवाजा गया। इनमें 39 स्वर्ण और 13 रजत पदक शामिल हैं। समारोह में बीटेक के विद्यार्थियों की संख्या सबसे अधिक रही।
विज्ञापन


आईआईटी जोधपुर के निदेशक ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईआईटी जोधपुर के निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल रहे। वहीं, इम्पैक्ट ग्रुप न्यू ऑरलियन्स के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संदीप बजटिया और तेलंगाना सरकार के मुख्य सचिव संजय जाजू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कुल पदकों में पांच प्रायोजित पदक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


बीटेक के 966 विद्यार्थियों को मिली उपाधि
इस बार पीएचडी के 81, एमटेक के 329, एमप्लान के 25, एमसीए के 110, एमबीए के 53 और एमएससी के 35 विद्यार्थियों को डिग्री दी गई। इसके अलावा बीटेक के 966, बीआर्क के 97, बीप्लान के 41, बीटेक-एमटेक दोहरी डिग्री के पांच और पीजी डिप्लोमा (एनईपी 2020) के तीन विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-कांग्रेस में अब पद नहीं, काम का हिसाब होगा: जीतू पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों से मांगी संगठन की रिपोर्ट

गोल्ड मेडलिस्ट ने बताया सफलता का मंत्र
एमटेक अजाइल सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग के 2026 बैच के स्वर्ण पदक विजेता दुष्यंत मंगानी ने विद्यार्थियों को पढ़ाई, शोध और प्लेसमेंट के बीच संतुलन बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा के समय दबाव लेने के बजाय नियमित पढ़ाई और विषयों की बेहतर समझ पर ध्यान देना चाहिए। कक्षा में पढ़ाए गए विषयों का लगातार अभ्यास करने से परीक्षा के दौरान तनाव कम होता है। उन्होंने व्यावहारिक ज्ञान को भी जरूरी बताते हुए कहा कि अच्छे ग्रेड के साथ शोध और प्लेसमेंट पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। सफलता के लिए निरंतर प्रयास और विषयों की मजबूत समझ अहम है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें