फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: इंदौर–राघौगढ़ फोरलेन जल्द होगा शुरू, 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड से मिलेगी राहत

Fri, 23 Oct 2026 02:11 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इंदौर में एमआर-10 जंक्शन से राघौगढ़ के नेमावर रोड तक बन रहे 26.6 किमी लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण अंतिम चरण में है। 1011 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 19 अंडरपास और 26 किमी सर्विस रोड बनाई जा रही है, जिससे स्थानीय यातायात और नागपुर की ओर कनेक्टिविटी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
इंदौर बायपास को मिलेगा नया वैकल्पिक मार्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग-47 (NH-47) पर इंदौर बायपास के एमआर-10 जंक्शन से राघौगढ़ स्थित नेमावर रोड तक 26.6 किलोमीटर लंबे ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर का निर्माण अंतिम चरण में है।  1011 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना से वाहन चालकों को एक अतिरिक्त मार्ग मिलेगा। इससे स्थानीय यातायात के साथ हरदा, बैतूल और नागपुर की दिशा में आने-जाने वालों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है। फोरलेन पर एक प्रमुख पुल, चार छोटे पुल और 19 व्हीकुलर अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा 27 जंक्शनों को विकसित किया जा रहा है। इन व्यवस्थाओं से स्थानीय वाहनों को सड़क पार करने और अलग-अलग दिशाओं में आने-जाने में सुविधा मिलेगी। साथ ही मुख्य मार्ग पर यातायात का प्रवाह बनाए रखने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी, कीमत सैकड़ों करोड़ होने का अनुमान

चार गांवों को सर्विस रोड का फायदा
कॉरिडोर के दोनों ओर कुल 26 किलोमीटर लंबी सर्विस रोड का प्रावधान है। इससे बेगमखेड़ी, खुड़ेल खुर्द, गोगाखेड़ी और मिर्जापुर सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर संपर्क मिलेगा। ग्रामीणों और सड़क किनारे स्थित प्रतिष्ठानों तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत, मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

बारिश में जलभराव रोकने के इंतजाम
परियोजना में करीब 16.4 किलोमीटर लंबी जल निकासी व्यवस्था के साथ पुलिया संबंधी काम भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य बारिश के पानी की निकासी बेहतर रखना और जलभराव से सड़क को होने वाले नुकसान की आशंका कम करना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  प्रदेश में तीन साल में खत्म होगा नशे का नेटवर्क, 500 से ज्यादा छात्रों वाले कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग कमेटियां

रात में भी सुरक्षित सफर पर जोर
सड़क पर हाईवे लाइटिंग, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टिव स्टड और सुरक्षा दीवारों जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इनसे रात में सड़क की दृश्यता बढ़ाने और वाहन चालकों को लेन व सड़क की सीमाएं पहचानने में मदद मिलेगी। 

ये भी पढ़ें-  मध्यप्रदेश: बीना बनेगा पेट्रोकेमिकल उद्योग का नया केंद्र, सीएम यादव बोले-निवेशकों को हरसंभव मदद देगी सरकार

माल परिवहन को भी मिल सकता है फायदा
इंदौर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र है। नए कॉरिडोर से हरदा और बैतूल की ओर संपर्क बेहतर होने के साथ नागपुर की दिशा में जाने वाले वाहनों को भी वैकल्पिक मार्ग मिलने की उम्मीद है। इससे माल परिवहन सुगम हो सकता है और यात्रा के समय व परिचालन लागत में संभावित कमी आ सकती है। फिलहाल निर्माण अंतिम चरण में है। यातायात शुरू करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें