मध्यप्रदेश में आईएएस अधिकारी चंद्रशेखर वालिम्बे को सेवानिवृत्ति के बाद भी एक साल तक सरकारी सेवा में बने रहने का मौका मिलेगा। राज्य सरकार ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (ओएसडी) के पद पर संविदा नियुक्ति दी है। वालिम्बे 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। वे एक दिसंबर से नई जिम्मेदारी संभालेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने 25 नवंबर को उनकी संविदा नियुक्ति का आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, यह नियुक्ति एक दिसंबर 2026 से एक साल के लिए या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। इनमें से जो भी पहले होगा, उसी के अनुसार नियुक्ति की अवधि तय होगी। उनकी सेवा की शर्तें अलग से जारी की जाएंगी।