फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: अगले महीने के पहले पखवाड़े में आईएएस-एसएएस अधिकारियों की डीपीसी, 150 से अधिक को मिलेगा प्रमोशन

Sat, 21 Nov 2026 10:20 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में आईएएस और एसएएस अधिकारियों की पदोन्नति की प्रक्रिया तेज हो गई है। दिसंबर के पहले पखवाड़े में डीपीसी की बैठकें होंगी और 31 दिसंबर को 150 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति के आदेश जारी किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
वल्लभ भवन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों की विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठकें अगले महीने के पहले पखवाड़े में कराने की तैयारी शुरू कर दी है। इन बैठकों के माध्यम से 150 से अधिक अधिकारियों को पदोन्नति मिलेगी। सरकार 31 दिसंबर को पदोन्नति के आदेश जारी करेगी। जानकारी के अनुसार, 2003 बैच के आईएएस अधिकारी संजय गोयल, निशांत वरवड़े और ज्ञानेश्वर बी. पाटिल प्रमुख सचिव पद पर पदोन्नत होंगे। वहीं, 2011 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव से सचिव पद पर पदोन्नति मिलेगी। इस सूची में वीएस चौधरी कोलसानी, हरजिंदर सिंह, रुचिका चौहान, सौरभ कुमार सुमन, नेहा मारव्या, विजय कुमार जे., अनुराधा पी., विजय दत्ता, मोहित बुंदस, संजीव श्रीवास्तव, चंद्रमौली शुक्ला, मनोज पुष्प, उमाशंकर भार्गव, गौतम सिंह, प्रीति जैन, उषा परमार, सरिता ओमबाला प्रजापति, मुजीबुर रहमान, दिनेश जैन, गिरीश शर्मा, शिवराज सिंह वर्मा और वीरेंद्र कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: 150 से अधिक अधिकारियों को मिलेगा प्रमोशन, 31 दिसंबर को जारी होंगे आदेश; तीन आईएएस बनेंगे प्रमुख सचिव

2014 बैच के अधिकारियों को अपर सचिव पद पर पदोन्नति
2014 बैच के आईएएस अधिकारियों को उप सचिव से अपर सचिव पद पर पदोन्नत किया जाएगा। इनमें अवि प्रसाद, शीतला पटले, साकेत मालवीय, अरुण कुमार विश्वकर्मा, ऋषव गुप्ता, नेहा मीना, तन्वी हुड्डा, आशीष वशिष्ठ, अंकित अस्थाना, आदित्य सिंह, लोकेश जांगिड़, ऋजु बाफना, भव्या मित्तल, क्षितिज सिंघल, सलोनी सिडाना, दिलीप यादव, रानी बटाड, चंद्रशेखर शुक्ला, दिलीप कपसे, बुद्धेश कुमार वैद्य, विनय निगम, अभय बेडेकर, सुधीर कोचर, अजयदेव शर्मा, नीतू माथुर, अंजू पवन भदौरिया और जमुना भिंडे के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: डीआरआई की कार्रवाई से खुल रहा ड्रग नेटवर्क का राज, मध्य प्रदेश पुलिस का खुफिया तंत्र सवालों के घेरे में

2018 और 2023 बैच को भी मिलेगा लाभ
2018 बैच के आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड (जेएजी) और 2023 बैच के अधिकारियों को सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति दी जाएगी। 

ये भी पढ़ें-  दागदार खाकी: मध्यप्रदेश पुलिस में इंस्पेक्टर से एएसपी तक कठघरे में, सीएम की सख्ती के बाद भी हो रहे सौदे-बट्टे

एसएएस अधिकारियों और मंत्रालय के कर्मचारियों की भी होगी डीपीसी
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और अपर कलेक्टर के पदों पर पदोन्नति दी जाएगी। इसके अलावा मंत्रालय में पदस्थ कर्मचारियों की भी विभागीय पदोन्नति समिति की बैठकें होंगी। इनमें निजी सचिव और स्टाफ ऑफिसर सहित अन्य कर्मचारी शामिल हैं। सरकार की योजना 31 दिसंबर को सभी पदोन्नति आदेश जारी करने की है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें