फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के BJP में शामिल होने की अटकलें, 25 को हो सकते है शामिल

Sat, 20 Apr 2024 01:32 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के बीच झटके लग रहे है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव सैकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए है। वहीं, कांग्रेस के 6 बार के विधायक रामनिवास रावत के भी कांग्रेस छोड़ भगवा पार्टी में आने की अटकलें तेज हो गई है। 
विज्ञापन
रामनिवास रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस को झटके पर झटके लग रहे है। अब फिर एक कद्दावर नेता के कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई है। कांग्रेस के 6 बार के वरिष्ठ विधायक, पूर्व मंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो सकते हैं। रावत 25 अप्रैल को मुरैना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष भाजपा में शामिल हो सकते है। बताया जा रहा है कि रावत पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे है। हालांकि रावत की तरफ से भाजपा में जाने को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


श्योपुर के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत मुरैना में कांग्रेस की टिकट वितरण को लेकर भी नाराज है। बताया जा रहा है कि उनको पार्टी के वरिष्ठ नेता मनाने में जुटे हुए है। रावत ने भी मुरैना लोकसभा सीट से 2019 में चुनाव लड़ चुके है। वह नरेंद्र सिंह तोमर से 1 लाख से ज्यादा वोटों से चुनाव हार गए थे। रावत ने 1993 से 1998 तक मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सरकार में राज्य मंत्री और 1998 में एमपी के कैबिनेट मंत्री के रूप में कार्य कर चुके है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें