फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवास: खातेगांव टीआई की पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति, परिवार को एक करोड़ की सहायता देगी सरकार

Mon, 02 Nov 2026 01:25 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने और पत्नी को एसआई पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का एलान किया है। मामले की निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को घटनास्थल पर भेजा गया है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं।
 
विज्ञापन
स्वर्गीय दिलीप पुरी - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवास जिले के खातेगांव में ट्रक से कुचलकर थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का एलान किया है। साथ ही दिवंगत टीआई की पत्नी को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने घटना को कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुई दुखद घटना बताते हुए दिवंगत टीआई को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने मामले की जांच के लिए स्पेशल डीजी उपेंद्र जैन को तत्काल घटनास्थल पर रवाना किया है। उन्होंने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने बाबा महाकाल से दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। 
विज्ञापन




ये भी पढ़ें-  देवास: टीआई की मौत पर सियासत तेज, मंत्री सारंग ने कांग्रेस नेताओं पर उठाए सवाल, डीजी उपेंद्र जैन कर रहे जांच
विज्ञापन
विज्ञापन


अवैध शराब से भरे ट्रक को रोकने पहुंचे टीआई को कुचला
देवास जिले के खातेगांव में सोमवार तड़के करीब दो बजे हरदा-नेमावर हाईवे पर यह घटना हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा वाहन गुजरने वाला है। इसके बाद खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी पुलिस टीम के साथ चेकिंग के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान संदिग्ध आयशर वाहन को रोकने की कोशिश में चालक और टीआई के बीच झूमाझटकी हुई। आरोप है कि चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे टीआई नीचे गिर गए और ट्रक का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने वाहन जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। मामले में शराब तस्करी के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश स्वामित्व योजना: धनतेरस पर गांव पहुंचेंगे मंत्री-विधायक, हाथों हाथ कराएंगे पात्रों की रजिस्ट्री
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें