फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: एमपी में हर 17 मिनट में एक बच्ची से हो रहा रेप, महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी बेटी बचाओ अभियान

Tue, 01 Oct 2024 07:08 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा है कि मध्य प्रदेश में बच्चियों के साथ-साथ बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं। हर 17 मिनट में एक बच्ची से रेप हो रहा है। महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस तीन चरणों में बेटी बचाओ अभियान चलाएगी। 
विज्ञापन
पीसीसी में जीतू पटवारी की प्रेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्षक जीतू पटवारी ने मंगलवार को पीसीसी में प्रेसवार्ता में कहा कि एमपी में बच्चियों के साथ-साथ बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं हैं। हर 17 मिनट में एक बच्ची से रेप हो रहा है। महिला अपराधों के खिलाफ कांग्रेस तीन चरणों में बेटी बचाओ अभियान चलाएगी। कांग्रेस उपवास करेगी और प्रदेशभर में कैंडल मार्च व मशाल जुलूस निकालेगी। इसकी शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर होगी। पटवारी ने कहा कि उज्जैन में फुटपाथ पर रेप हुआ। जबलपुर में छात्रवृत्ति के नाम पर 70 बेटियों के वीडियो बना लिए गए। भोपाल, मुरैना, हरदा सहित प्रदेश में कहीं भी महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं।
विज्ञापन




पुलिस का डर क्यों हुआ समाप्त
जीतू पटवारी ने कहा कि पुलिस का डर क्यों समाप्त हो गया है, क्योंकि नशा बिकता है। इसमें पुलिस की हिस्सेदारी होती है। थाने बंधे हुए थे। बेरोजगार बच्चा नशा करता है। जितनी भी रिसर्च आई हैं, वह यही कहती हैं कि दिनभर बेरोजगार 12 से 14 घंटे सोशल मीडिया और मोबाइल पर व्यस्त हैं और फिर विकृति को आत्मसात करके रिएक्शन दे रहा है।  जिनके पास गृह मंत्रालय है, वह बातें बहुत करते हैं, लेकिन पुलिस विभाग को ऐसे अपराधों को रोकने के लिए जो इक्विपमेंट मिलना चाहिए उसमें हम सबसे पीछे हैं। बिहार से भी पीछे हैं। सबसे नीचे के राज्यों में जिसकी गिनती आती है वह मध्यप्रदेश है। जीतू पटवारी ने कहा कि  ट्विटर पर आंदोलन के जरिए सरकार को जगाने की कई बार कोशिश की गई। पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को सुझाव भी दिए, लेकिन हालात में कोई परिवर्तन नहीं आ रहा है। मध्यप्रदेश में हर 17 मिनट में एक बेटी के साथ रेप हो रहा है। अपराधों के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। इसका कारण है प्रदेश में न कर्मचारी पूरे हैं, न पुलिस विभाग में हवलदार और न ही टीआई। पुलिस विभाग के स्ट्रक्चर में 50% कर्मचारी भी नहीं हैं।



दिव्यांग बच्ची का बलात्कारी पर कार्रवाई नहीं
कांग्रेस प्रवक्ता साधना भारती ने कहा, शिवपुरी के थाना कोलारस के एक मंदिर के महंत ने एक दिव्यांग बच्ची का बलात्कार किया। उसे गर्भवती बनाकर छोड़ दिया। बाद में फरार हो गया। इस मामले में जब मैंने एसपी से बात की तो उन्होंने जल्दी कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं, मेघा परमार ने कहा कि सरकार ऐसे मामले पर गंभीर नजर नहीं आ रही है। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल ने बताया प्रदेश में महिला सुरक्षा अभियान के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों को उजागर करने के लिए कांग्रेस की ओर से जिला शहर और ब्लॉक अध्यक्षों को एक कार्यक्रम दिया है।
विज्ञापन



दो से 16 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, कार्यक्रम जारी

2 अक्टूबर : गांधी जयंती पर कांग्रेस परिवार पीड़ित बच्चियों के परिवारों से बात करेगी और उनकी पीड़ा आम लोगों तक पहुंचाएगी।
5 अक्टूबर : युवा कांग्रेस सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालेगी।
7 अक्टूबर : महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष और कार्यकर्ता प्रदेशभर में गरबा पंडालों के आसपास कैंडल मार्च निकालेंगी।
8 अक्टूबर : ब्लॉक स्तर पर कन्या पूजन का कार्यक्रम होगा। इस दिन उपवास भी रखा जाएगा। कांग्रेस नेता इसमें भाग लेंगे।
14 अक्टूबर : सभी विधानसभा क्षेत्रों में बेटी बचाओ अभियान चलेगा। इसमें विधायक-सांसद शामिल होंगे और शासन को ज्ञापन देंगे।
16 अक्टूबर : प्रदेशस्तरीय उपवास का आयोजन किया जाएगा। इसमें भोपाल में एक विशाल उपवास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। हर जिले से ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा एवं लोकसभा प्रत्याशी, प्रदेश प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन

..

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें