फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Elections 2023: आज 'सत्ता का संग्राम' राजधानी भोपाल में, जनता के मुद्दों पर नेताओं से होंगे तीखे सवाल-जवाब

Sun, 05 Nov 2023 12:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Chunav 2023: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार (05 नवंबर) को राजधानी भोपाल पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। इसके बाद महिलाओं और युवाओं से बात होगी। आखिर में नेताओं से जनता के सवाल पूछे जाएंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश चुनाव। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आगामी 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। प्रदेश के चुनावी माहौल का जायजा लेने और राजनीतिक दलों के नेताओं से उनके वोट मांगने के मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' रविवार को राजधानी भोपाल पहुंचेगा। यहां जनता के मुद्दे जानने के बाद नेताओं के जवाब को तोला जाएगा।
विज्ञापन




कल 05 नवंबर 2023 दिन रविवार सुबह आठ बजे ‘चाय पर चर्चा’ आपके शहर भोपाल में राजू चायवाला, सदर मंजिल, पुराना भोपाल में होगी। अमर उजाला राष्ट्रीय न्यूज चैनल पर कार्यक्रम लाइव टेलीकास्ट होंगे।
विज्ञापन




सुबह 11 बजे कमला पार्क, वीआईपी रोड पर युवाओं से चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 02 बजे दानिश नगर, होशंगाबाद रोड पर महिलाओं से चर्चा का कार्यक्रम आयोजित होगा।



4.30 बजे से होंगे सवाल
इसके बाद शाम शाम 4.30 बजे से टॉप एंड टाउन न्यू मार्केट या बोट क्लब में सभी पार्टी के नेता/प्रत्याशियों, उनके प्रतिनिधि/समर्थकों से सवाल-जवाब किए जाएंगे।

विज्ञापन


आप भी 'अमर उजाला' के इस मंच से जुड़ सकते हैं। इसके जरिए आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश के हर मुद्दों को उठा पाएंगे। आप बता पाएंगे कि आने वाले चुनाव में नेताओं और राजनीतिक दलों से आपको क्या उम्मीदें हैं? किन मसलों को लेकर आप मतदान करेंगे और नेताओं से आप क्या चाहते हैं?



मुरैना जिले से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
25 अक्टूबर को प्रदेश के मुरैना जिले से ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। यहां सुबह चाय पर चर्चा हुई। विधानसभा चुनाव को लेकर युवाओं का नजरिया समझा गया। उसके बाद महिलाओं ने रोजमर्रा के जीवन में प्रभावित करने वाले मुद्दों पर बात रखी। सबसे आखिर में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से इस चुनाव को लड़े जाने और उनके विजन को लेकर सवाल-जवाब का सिलसिला चला। 



‘सत्ता का संग्राम’ में क्या होगा खास?
चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। चाय पर चर्चा के साथ-साथ महिलाओं और युवाओं से संवाद होगा। राजनीतिक हस्तियों से सीधे सवाल पूछे जाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है, जहां आप बातों को रख सकेंगे, ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दे भी याद रहें।

इस विशेष कवरेज को आप कहां देख सकेंगे
अमर उजाला अखबार और amarujala.com पर आपको कार्यक्रम स्थल की जानकारी मिलेगी। ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़ी व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में पढ़ सकेंगे। वहीं, amarujala.com पर आप कार्यक्रमों को लाइव देख सकेंगे। सभी कार्यक्रम अमर उजाला डिजिटल के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर देखे जा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें