फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा को हटाया, अनिल सुचारी को अतिरिक्त प्रभार

Wed, 04 Oct 2023 10:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने डेढ़ माह पहले वीआरएस के लिए आवेदन दिया था। उनका आवेदन स्वीकृति के अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
आईएएस राजीव शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव से पहले वीआरएस का आवेदन देने वाले शहडोल कमिश्नर 2003 बैच के आईएएस राजीव शर्मा काे राज्य शासन ने हटा दिया है। उनको भोपाल मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किया गया है। 
विज्ञापन


शहडोल कमिश्नर राजीव शर्मा ने डेढ़ माह पहले वीआरएस के लिए आवेदन दिया है, उनका आवेदन स्वीकृति के अंतिम चरण में है। शर्मा के वीआरएस के आवेदन देने की खबर बाहर आने के बाद उनके भिंड से चुनाव लड़ने की कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि शर्मा ने चुनाव लड़ने की बात से इंकार किया है। शर्मा ने सामाजिक क्षेत्र में काम करने की बात कही हैं। इस बीच बुधवार को राज्य शासन ने उनको शहडोल कमिश्नर के पद से हटा कर मंत्रालय में सचिव के पद पर पदस्थ किया है। वहीं, उनकी जगह पर रीवा कमिश्नर अनिल सुचारी को शहडोल कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें