फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: प्रदेश में 17 लाख मतदाता बढ़े, अब कुल 5.61 करोड़ वोटर, 22.36 लाख युवा वोटर पहली बार मतदान करें

Wed, 04 Oct 2023 09:00 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: प्रदेश में 64 हजार 523 मतदान केंद्र हैं। नाम जोड़ने की प्रक्रिया नॉमिनेशन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक जारी रहेगी। वहीं, नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जायेंगे, लेकिन चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कार्रवाई नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
भोपाल में चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मध्य प्रदेश में मतदाता सूची का बुधवार को अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। इसमें करीब 17 लाख मतदाता बढ़े हैं। प्रदेश में सामान्य मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 60 लाख 60 हजार 925 हो गई है। इसमें पुरुष मतदाता 2 करोड़ 88 लाख 25 हजार 607 और महिला मतदाता 2 करोड़ 72 लाख 33 हजार 945 एवं थर्ड जेंडर 1373 हैं। रक्षा सेवा के मतदाता की संख्या 75 हजार 304 है, जिसमें पुरुष 73 हजार 20 और महिला मतदाता 2 हजार 284 है। इस प्रकार प्रदेश में कुल 5 करोड़ 61 हजार 36 हजार 229 मतदाता दर्ज हैं। इनमें 6 लाख 53 हजार 640 वरिष्ठ मतदाता और 5 लाख 5 हजार 146 दिव्यांग मतदाता और 99 अप्रवासी भारतीय हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बुधवार को बताया दो माह चले दूसरे विशेष पुनरीक्षण-2023 में 16 लाख 83 हजार 790 नए मतदाता शामिल हुए हैं। 18-19 साल की उम्र के पहली बार मतदान करने वाले 22 लाख 36 हजार 564 वोटर हो गए हैं, जो आने वाले विधानसभा चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे। वहीं, 80 या इससे अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 6 लाख 53 हजार 640 है। इसमें 100 वर्ष की उम्र पार करने वाले 5124 मतदाता हैं। इसमें पुरुष 1500 और महिलाओं की संख्या 3500 से ज्यादा है। उन्होंने बताया कि इस बार चुनाव में एक हजार पुरुषों पर 945 महिला मतदाता हैं। 



7 लाख 50 हजार से ज्यादा के नाम हटाए 
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजन ने बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसके बाद बताया कि मध्य प्रदेश में 2 अगस्त से 4 अक्तूबर के मध्य 24 लाख 33 हजार 965 मतदाताओं के नाम जोड़े गए। वहीं, 7 लाख 50 हजार 175 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इस तरह कुल 16 लाख 83 हजार 790 मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई। 15 लाख 1 हजार 146 मतदाताओं के विवरणों में संशोधन की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


64 हजार 523 मतदान केंद्र 
प्रदेश में 64 हजार 523 मतदान केंद्र हैं। पिछली बार संवेदनशील मतदात केंद्रों की संख्या 17 हजार 70 थी, जिनकी संख्या अभी भी उतनी है। राजन ने बताया कि प्रत्याशियों के अनुसार संवेदनशील केंद्रों की संख्या घटती बढ़ती है। 

जानें कब तक जुड़वा सकते हैं नाम 
राजन ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया प्रत्याशियों के नामांकन की आखिरी तारीख से 10 दिन पहले तक जारी रहेगी। वहीं, नाम हटाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे, लेकिन चुनाव की तारीखों के एलान के बाद कार्रवाई नहीं की जाएगी। यानी नाम नहीं काटा जाएगा।

नामांकन के बाद जुड़ेगा चुनावी खर्च
प्रत्याशियों के चुनाव खर्च को लेकर पूछे सवाल पर अनुपम राजन ने कहा कि नामांकन फार्म भरने पर ही आयोग प्रत्याशी मानता है। इसके बाद ही प्रत्याशी का चुनावी खर्च जोड़ा जाता है। 

वरिष्ठ और दिव्यांग घर से डाल सकेंगे वोट 
उन्होंने बताया कि 80 से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ और 40 प्रतिशत दिव्यांग वोटरों को घर से मतदान करने का विकल्प दिया जाएगा। इसके लिए उनको फॉर्म भरना होगा। इसके बाद मतदान की तारीख के पांच से छह दिन पहले बैलेट पेपर से वे मतदान कर सकेंगे। 

दो किमी की दूरी पर 362 मतदान केंद्र 
राजन ने बताया कि इस बार 1500 से अधिक मतदाताओं को ध्यान में रखकर 184 नए मतदान केंद्र बनाएं गए हैं। दो किमी से अधिक की दूरी होने पर 362 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। ताकि मतदाताओं को ज्यादा दूर  नहीं जाना पड़े। 
विज्ञापन


यह भी जानें 
सबसे कम मतदाता- बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र क्रमांक 53 सोनेवानी में सबसे कम 42 मतदाता है। 
अधिक मतदान केंद्र- सिवनी के लखनादौन विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक 407 मतदान केंद्र हैं। 
सबसे कम मतदान केंद्र- इंदौर के इंदौर-3 विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम मतदान केंद्र 193 हैं। 

आयुवार मतदाताओं की संख्या 
18 से 19 वर्ष -22,36,564
20 से 29 वर्ष - 1,41,76,780
30 से 39 वर्ष - 1,45,03,508
40 से 49 वर्ष - 1,06,87,673
50 से 59 वर्ष - 74,85,436
60 से 69 वर्ष- 43,45,064
70 से 79 वर्ष - 19,72,260 
80 वर्ष से ज्यादा - 6,53,640

चार प्रमुख जिलों में मतदाताओं की संख्या 
भोपाल-1,07,4,323 पुरुष, 1,01,1,736 महिला, थर्ड जेंडर-173
इंदौर- 1,39,6,525 पुरुष, 1,36,5,871 महिला, थर्ड जेंडर- 111
जबलपुर-9,50,366 पुरुष,9,17,403 महिला, थर्ड जेंडर-102
ग्वालियर-8,59,446 पुरुष, 7,66,263 महिला, थर्ड जेंडर-58।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें