फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election Results: लाड़ली बहना या कुछ और? जिन 34 सीटों पर महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की उनमें 26 पर भाजपा जीती

Mon, 04 Dec 2023 06:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election Result 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा की बम्पर जीत का श्रेय लाड़ली बहना योजना को दिया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में वोटिंग की। हकीकत तो यह है कि जिन 34 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोटिंग की, वह सभी भाजपा की झोली में नहीं गई है। 
 
विज्ञापन
महिलाओं के साथ सेल्फी खिंचवाते शिवराज। - फोटो : अमर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा की बम्पर जीत का श्रेय लाड़ली बहना योजना को दिया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि महिलाओं ने भाजपा के पक्ष में जमकर वोटिंग की। इसकी हकीकत जानने के लिए जब आंकड़ों की पड़ताल की तो पता चला कि 230 में से 34 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोटिंग की थी। इन सीटों में से 26 पर भाजपा को और आठ पर कांग्रेस को जीत मिली है। इसमें भी खास बात यह है कि इन 34 सीटों में से जिन 13 सीटों पर महिला-पुरुष वोटिंग का प्रतिशत 5% से अधिक था, उनमें से 10 पर भाजपा और तीन पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फरवरी में मध्य प्रदेश में बजट से पहले ही लाड़ली बहना योजना की घोषणा की थी। इसके बाद योजना के तहत रजिस्ट्रेशन हुए। करीब 1.31 करोड़ महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है और हर महीने की दस तारीख को उनके खाते में 1,250 रुपये सरकार की तरफ से आ रहे हैं। शिवराज ने यह भी वादा किया है कि इस राशि को वह बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह तक लेकर जाएंगे। 

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में मतदान हुआ था। कुल 77.15% वोटिंग हुई। इसमें भी पुरुषों का मत प्रतिशत 78.21% रहा जबकि 76.03% महिला वोटरों ने मताधिकार का प्रयोग किया। करीब 34 सीटें ऐसी हैं जहां महिलाओं ने पुरुषों से अधिक वोटिंग की है। यह बात अलग है कि 2018 में 51 सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया था। पिछले 20 साल में महिलाओं की मतदान में भागीदारी लगातार बढ़ी है। 2003 में 62.14% महिला वोटरों ने मतदान किया था, जो 2023 में बढ़कर 76.03% हो गया। चुनावों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 14% बढ़ी है। 
विज्ञापन


2013 के बाद सबसे ज्यादा महिला विधायक
इस बार विधानसभा में 2018 से ज्यादा महिला विधायक मौजूद रहेंगी। 2013 में 30 विधायक चुनी गई थी। 2018 में इनकी संख्या घटकर 21 रह गई थी। इस बार मध्य प्रदेश में 27 महिला विधायक निर्वाचित हुई हैं। भाजपा ने 21 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इनमें से 21 ने चुनाव जीता है। कांग्रेस ने 29 महिला प्रत्याशियों को टिकट दिया था। इनमें से पांच जीतकर सदन में पहुंच गई हैं। 
 
जिन सीटों पर महिलाओं ने ज्यादा वोटिंग की, वहां कौन जीता 
विधानसभा सीट % महिलाओं ने
विज्ञापन

अधिक वोटिंग की
जीता कौन मार्जिन
सिंहावल 11.91% भाजपा 16478
चुरहट 9.24% कांग्रेस 27777
मउगंज 8.35% भाजपा 7174
अमरपाटन 7.75% कांग्रेस 6490
धौहनी 7.32% भाजपा 3321
देवतालाब 7.10% भाजपा 24386
त्योंथर 6.94% भाजपा 4746
सिरमौर 6.81% भाजपा 13790
सीधी 6.41% भाजपा 35418
मनगवां 6.24% भाजपा 31912
ब्योहारी 6.23% भाजपा 26482
सेमरिया 5.50% कांग्रेस 637
चित्रकूट 5.35% भाजपा 6670
गुढ़ 4.55% भाजपा 2493
चितरंगी 2.72% भाजपा 59879
मैहर 2.40% भाजपा 21394
लांजी 2.24% भाजपा 2773
रामपुर बघेलान 2.22% भाजपा 22581
जयसिंहनगर 2.13% भाजपा 37951
मानपुर 2.03% भाजपा 25265
विजयराघवगढ़ 1.79% भाजपा 24346
नागोद 1.60% भाजपा 17369
बैहर 1.28% कांग्रेस 551
पन्ना 1.16% भाजपा 17910
भोपाल दक्षिण पश्चिम 1.05% भाजपा 15833
परसवाड़ा 1.01% कांग्रेस 25948
पवई 0.70% भाजपा 22043
रायगांव 0.63% भाजपा 36060
जैतपुर 0.31% भाजपा 31705
निवास 0.25% कांग्रेस 9723
अनूपपुर 0.15% भाजपा 20419
सिहोरा 0.13% भाजपा 42772
पुष्पराजगढ़ 0.10% कांग्रेस 4486
बिछिया 0.01% कांग्रेस 11065
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें