Madhya Pradesh Election 2023: भोपाल लोकसभा में आठ विधानसभा सीट हैं, लेकिन यहां की सांसद प्रज्ञा ठाकुर प्रचार में दिखाई नहीं दे रही हैं। उनके बयान हमेशा चर्चा में रहते हैं। ऐसे में उनका मोजूद न होना पार्टी वर्कर और आमजन के बीच में एक बड़ा सवाल बना हुआ है। प्रचार में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। अब इसमें प्रज्ञा दिखाई देंगी कि नहीं है ये तो समय ही बताएगा।
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव अपने शबाब पर है। ऐसे में हिन्दूवादी नेत्री भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर की अनुपस्थिति लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बीजेपी का चुनाव प्रचार तेजी से चल रहा है लेकिन उनकी ये फायरब्रांड नेत्री इससे पूरी तरह दूर है। बताया जा रहा है कि प्रज्ञा इन दिनों मुंबई में हैं। वे मालेगांव बॉम ब्लास्ट के केस के सिलसेल में यहां पर पिछले डेढ़ महीने से ढेरा जामये हुए हैं। इसी के चलते वे चुनाव में प्रचार नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
लेकिन, सूत्रों की माने तो पार्टी ने ही उन्हें चुनाव प्रचार से दूर रहने को कहा है। इसीलिए उन्हें स्टार प्रचारक भी नहीं बनाया गया है। ऐसे में प्रज्ञा मालेगांव के नाम पर मुंबई में हैं। हालांकि दूसरी ओर उनके करीबियों का कहना है कि अगले एक दो दिन में उनका भोपाल आगमन हो सकता है और वे प्रचार भी करेंगी। इधर, प्रज्ञा से प्रचार करवाने को लेकर फिलहाल पार्टी की ओर से कोई तैयारी या प्लान नहीं है।
पीएम ने कहा था नहीं करूंगा माफ
प्रज्ञा हमेशा से ही अपने बयानों के चलते विवादों में रही हैं। उनके एक बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि वे प्रज्ञा को मन से माफ नहीं करेंगे। बावजूद इसके प्रज्ञा ने विवादित बयानों से किनारा नहीं किया।
विज्ञापन
मालेगांव ब्लास्ट
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को बम धमाके हुए थे। इनमें 6 लोगों की मौत हुई थी और 101 जख्मी हुए थे। इस मामले में भोपाल सांसद प्रज्ञा भी आरोपी हैं। उनपर भी केस चल रहा है। पिछले 15 सालों से इस केस की सुनवाई चल रही है। इसमें अबतक कई जज बदल चुके हैं और कई गवाह भी। अभी इसमें कई और गवाहों के बयान होने हैं। इसमें फेसला जब आएगा फिलहाल कुछ कहा नहीं जा सकता है।