फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: विंध्य में महिलाओं ने किया बंपर मतदान; 24 सीटों पर पुरुषों से रहीं आगे

Sun, 19 Nov 2023 05:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक विजय कुमार शर्मा, नई दिल्ली

सार

MP Election 2023: प्रदेश में कुल 77.15 फीसदी मतदान हुआ, जिसमें 78.21 पुरुष और 76.03 महिलाओं ने किया मताधिकार का प्रयोग। 34 सीटें पूरे प्रदेश में ऐसी रहीं जिन पर मतदान के मामले मे महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं
विज्ञापन
विध्य क्षेत्र में महिला वोटर आगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के अंतिम आंकड़े शनिवार रात को सामने आए। इस बार प्रदेश में कुल 77.15 प्रतिशत मतदान हुआ है, जो पिछली बार की तुलना में करीब डेढ़ फीसदी अधिक है। 2018 में 75.63 प्रतिशत मतदान रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि विंध्य क्षेत्र में महिलाओं ने बंपर मतदान किया। यहां की 30 में से 24 सीटें ऐसी रहीं, जहां महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा अपने मताधिकार का प्रयोग ज्यादा किया। 

विज्ञापन


वहीं, पूरे प्रदेश की बात करें तो कुल 230 में से 34 सीटों पर महिलाएं वोट डालने के मामले में पुरुषों से आगे रहीं। अंतिम आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में पुरुषों ने 78.21 तो महिलाओं ने 76.03 प्रतिशत मतदान किया। 2018 में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 75.98 और महिलाओं का 74.03 फीसदी रहा था।
 
सबसे ज्यादा आगर मालवा जिले में मतदान
विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मतदान आगर मालवा जिले में दर्ज किया गया है, यहां पर 85 फीसदी से अधिक लोगों ने मतदान किया है। इस जिले में दो विधानसभा सीटें हैं। इनमें एक आगर और दूसरी सुसनेर है। आगर में 84.82 फीसदी और सुसनेर में 85.36 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सतना, रीवा, सीधी, शहडोल, सिंगरौली में महिलाएं आगे
विंध्य क्षेत्र के सतना जिले की चित्रकूट, रैगांव, नागोद, मैहर, अमरपाटन, रामपुर-बाघेलान, रीवा जिले की सिरमौर, सेमरिया, त्योंथर, मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, गुढ़, सीधी जिले की चुरहट, सीधी, सिहावाल, धौहनी, सिंगरौली जिले की चितरंगी सीटों पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट डाले। वहीं, शहडोल जिले की ब्यौहारी, जयसिंहनगर, जैतपुर, अनूपपुर जिले में अनूपपुर, पुष्पराजगढ़, उमरिया में मानपुर सीटों पर मतदान करने में महिलाएं आगे रहीं। अन्य क्षेत्रों में पन्ना जिले की पवई और पन्ना, कटनी की विजयराघवगढ़, जबलपुर की सिहोरा, मंडला जिले की बिछिया, निवास, बालाघाट जिले की लांजी, बैहर, परसवाड़ा तथा भोपाल जिले की भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीटें ऐसी रहीं, जहां महिलाएं मतदान करने में पुरुषा से आगे रहीं।

सिहावाल में 11.91 फीसदी महिलाओं ने डाले वोट
सिहावाल विधानभा क्षेत्र में कुल 69.31 फीसदी मतदान हुआ। यहां महिलाओं ने 75.55 और पुरुषों ने 63.64 फीसदी वोट डाले। महिलाओं का प्रतिशत 11.91 ज्यादा है। वहीं, चुरहट में महिलाओं का मत प्रतिशत 77.88 और पुरुषों का 66.66 रहा।

एक मतदान केंद्र ऐसा भी जहां हुआ महिलाओं का 100% मतदान
शिवपुरी जिले की पिछोर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र की महिला मतदाताओं ने 100 फीसदी मतदान किया है। मतदान केंद्र क्रमांक 66 प्राथमिक शाला भवन हिनोतिया असाली केंद्र पर 283 महिला मतदाता दर्ज थीं और यहां पर सभी महिलाओं ने अपना वोट डाला। वहीं, पुरुषों ने 85 फीसदी मतदान किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें