फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: मतगणना केंद्रों पर VIP को नहीं मिलेगा प्रवेश; सीईओ राजन ने कलेक्टरों को दिए ये निर्देश

Tue, 21 Nov 2023 07:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Assembly Election 2023: तीन दिसंबर को होने वाली काउंटिंग की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की।
 
विज्ञापन
कलेक्टरों के साथ बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में मतगणना केंद्रों में VIP लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। राज्य के मंत्री हो या फिर केंद्र के मंत्री, मतगणना केंद्रों में उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। केवल प्रत्याशी या पार्टी एजेंट को ही मतगणना केंद्र में आने की अनुमति होगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने स्थिति साफ कर दी है। इसके अनुसार मंत्री, सांसद, विधायक और महापौर गणना एजेंट भी नहीं बन सकेंगे। साथ ही शासकीय कर्मचारी भी पार्टियों के एजेंट नहीं बन सकेगें। इधर, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने भी मंगलवार को मतगणना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में राजन ने सभी जिला कलेक्टरों से चर्चा की।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने काउंटिंग को लेकर सभी जिलों में की जा रही तैयारियों को लेकर कलेक्टर्स एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों आवश्यक दिशानिर्देश भी दिए। कलेक्टर्स ने भी तैयारियों के संबंध में उन्हें अवगत करवाया। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम में रखी गईं ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी राजन ने जिला निर्वाचन अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कैमरा बंद होने की मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए।

‘कड़ी सुरक्षा में रखी गईं ईवीएम’
इस पर कलेक्टरों ने राजन को बताया कि ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। पुलिस बल और केंद्रीय एजेंसियों के माध्यम से ईवीएम की निगरानी की जा रही है। इसके साथ सीसीटीवी कैमरों से भी बराबर मॉनिटरिंग की जा रही है। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और प्रत्याशी ईवीएम को देख पाएं, इसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके लिए परिसर में बाहर स्क्रीन लगाई गई है।
विज्ञापन


गार्ड की भी रहेगी नो एंट्री
मंत्रीगण केवल उस स्थिति में ही मतगणना केंद्रों में प्रवेश पा सकेंगे, जब वे खुद विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार हों। वे केवल उसी विधानसभा क्षेत्र के मतगणना कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे, जहां से वे चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में उनकी सुरक्षा के लिए तैनात सशस्त्र गार्डों को मतगणना केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

इस दिन होनी है काउंटिंग
प्रदेश में 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ है। अब तीन दिसंबर को सभी जिला मुख्यालयों पर वोटों की गिनती की जाएगी। सभी राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और आमजन को परिणामों का इंतजार है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें