मंत्रालय भवन, वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : File
राज्य सरकार की तरफ से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के अधिकारियों के अलग-अलग ट्रांसफर आदेश जारी किए है। भोपाल स्मार्ट सिटी मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2016 बैच के आईएएस अधिकारी गौरव बैनल को हटा दिया गया है। उनको इंदौर अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया है। वहीं, शहडोल जिला पंचायत मुख्य कार्यपाल अधिकारी 2015 बैच के आईएएस हिमांशु चंद्र को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव बनाया है। वहीं, खंडवा में एनएचडीसी में अपर संचालक 2016 बैच के आईएएस राजेश कुमार जैन को शहडोल जिला पंचायत में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
सिद्धार्थ जैन इंदौर जिला पंचायत सीईओ
वहीं, एक अन्य आदेश में टीकमगढ़ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी 2018 बैच के आईएएस सिद्धार्थ जैन को इंदौर जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। उनकी जगह राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव 2018 बैच के आईएएस नवीत कुमार धुर्वे को टीकमगढ़ जिला पंचायत का सीईओ बनाया गया है। इंदौर की जिला पंचायत सीईओ 2018 बैच की आईएएस वंदना शर्मा को मंत्रालय उप सचिव पदस्थ किया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डबरा जिला ग्वालियर 2020 बैच के आईएएस प्रखर सिंह को छतरपुर के राजनगर में अनुविभागीय अधिकारी बनाया गया है।
राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के भी ट्रांसफर
राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए है। राज्य निर्वाचन आयोग में अवर सचिव मुकल कुमार गुप्ता को अशोक नगर का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, बालाघाट डिप्टी कलेक्टर राजनंदिनी शर्मा को ग्वालियर डिप्टी कलेक्टर बनाया गया है। जीएडी में उप सचिव नंदा भलावे कुशरे को डिंडौरी जिला पंचायत की सीईओ पदस्थ किया गया है। वहीं, एक अन्य आदेश में ग्वालियर संयुक्त कलेक्टर कौशल किशोर सिंह को ट्रांसफर कर गुना में पदस्थ किया गया है।