फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: कांग्रेस में बगावत तेज, नाराज कार्यकर्ताओं ने पीसीसी के सामने दिग्विजय सिंह का पुतला फूंका

Fri, 20 Oct 2023 03:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में जैसे जैसे चुनाव आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे कांग्रेस में कार्यकर्ताओ की नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रतिबंध के बावजूद भी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का पुतला फूंक दिया। 
विज्ञापन
मप्र कांग्रेस कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और दिग्विजय सिंह का पुतला फूंक दिया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए कांग्रेस के 229 उम्मीदवारों का ऐलान हो चुका है। अभी पहली सूची के उम्मीदवारों का विरोध पूरी तरह से थमा भी नहीं था कि अब दूसरी सूची आने पर बगावत के सुर और तेज हो गए हैं। नाराज कार्यकर्ताओं का गुस्सा चरम पर है। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने ऐसे ही पार्टी वर्कर्स ने आज राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का पुतला जला दिया। पवई और सेवढ़ा विधानसभा सीट के सैकड़ों नाराज कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। ये सभी पवई विधानसभा सीट से पूर्व मंत्री मुकेश नायक और सेवड़ा सीट से घनश्याम सिंह को टिकट दिए जाने का विरोध कर रहे थे। इनका कहना था कि अगर पार्टी ने इन दिनों सीटों पर प्रत्याशी नहीं बदले तो कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने दिग्विजय सिंह पर अपने नेता दामोदर का टिकट कटवाने का आरोप भी लगाया। 
विज्ञापन


जहां टिकट बदले वहां भी विरोध 
कांग्रेस ने दूसरी सूची में जिन सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं, वहां पर भी विरोध जताया जा रहा है। पार्टी ने जिन नेताओं का टिकट बदला है, वह अब नाराज हो गए हैं। दतिया से पूर्व प्रत्याशी अवधेश नायक ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है उनका कहना है कि वह अब अपने समर्थकों से रायसुमारी कर रहे हैं उसके बाद बड़ा फैसला लेंगे। वहीं गोटेगांव से शेखर चौधरी भी नाम काटे जाने पर नाराज हैं। इसके साथ भोपाल की बैरसिया, हुजूर, दक्षिण पश्चिम, नर्मदापुरम की सुहागपुर सीट पर भी दावेदार नाराज हैं।

विरोध में फाड़े कपड़े कराया मुंडन
इधर, श्यामला हिल्स स्तिथ कमलनाथ के बंगले पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कपड़े फाड़कर और मुंडन करवाकर अपना विरोध जताया। भोपाल की बैरसिया विधानसभा से टिकट की दावेदारी कर रहे राम भाई मेहर के समर्थक बड़ी संख्या में नाथ के बंगले पर पहुंचे। मेहर को टिकट न दिए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने इस सीट से जयश्री हरीकिरण को प्रत्याशी बनाया है। राम मेहर दिग्विजय सिंह समर्थक हैं।
विज्ञापन


बड़नगर में विधायक मोरवाल भी नाराज
टिकट न मिलने पर बड़नगर विधायक मुरली मोरवाल भी नाराज हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मोरवाल ने लिखा है कि कांग्रेस पार्टी के कुछ तथाकथित नेताओं ने जो निर्णय किया है वह बड़नगर विधानसभा की जनता जनार्दन और निष्ठावान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हैं। क्षेत्रवासी, संपूर्ण विधानसभा के परिवारजन बता रहे हैं टिकट घोषणा के बाद बड़नगर विधानसभा की सड़के सुनसान पड़ी है। मैं 30 साल से जनसेवा में हूं, इन 5 सालों में भी बड़नगर विधानसभा के प्रत्येक व्यक्ति से मेरा संबंध परिवार की तरह रहा है। विधानसभा की जनता, सच्चे कांग्रेसी और मुझसे जुड़े लोग मेरे लिए जो निर्णय करेंगे वह मुझे स्वीकार है। यह मेरा नहीं, बड़नगर विधानसभा की जनता-जनार्दन का अपमान है। जनता सिर्फ अपने बीच के व्यक्ति को ही पसंद करती है। जो उनके सुःख - दुःख में खड़ा रहे। मैं विधानसभा के परिवारजनों के आशीर्वाद से इन्हें 2008 से धूल चटाता आ रहा हूं। 2018 में फूल के साथ, फूल-छाप को भी घर में भेज दिया था । अब 2023 की बारी है। इस बार भी पटक दूंगा। उठ नहीं पाओगे, खेत की मिट्टी में पला हुआ कुश्ती का पहलवान हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें