फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: सीएम शिवराज ने धनतेरस के सहारे मध्य-उत्तर विधानसभा में किया प्रचार, सपत्नीक पहुंचे भोपाल चौक

Fri, 10 Nov 2023 10:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धनतेरस पर न सिर्फ खरीदारी की। बल्कि चुनाव प्रचार भी किया। वे भोपाल के सबसे पुराने व्यस्तम बाजार सराफा पहुंचे। यहां उन्होंने लाडली बहनों की मौजूदगी में खरीदी की। इस मौके पर उन्होंने बहनों को संबोधित भी किया। 
विज्ञापन
सीएम शिवराज ने पत्नी साधना सिंह के साथ धनतेरस की खरीदारी की। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हर बार की तरह इस बार भी धनतेरस पर खरीदारी की। वे शुक्रवार करीब रात 9 बजे अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ भोपाल के सबसे पुराने सराफा बाजार चौक पहुंचे। यहां उन्होंने एक आम व्यक्ति तरह त्योहार पर खरीदी की। इस मौके पर लाडली बहनें भी बड़ी संख्या में उपस्थित थीं। धनतेरस के साथ ही सीएम ने यहां पहुंचकर मध्य और उत्तर दो विधानसभाओं के मतदाताओं को भी साधने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


मेरे मन में संतोष का भाव
मुख्यमंत्री ने धनतेरस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लाडली बहना का पैसा 10 तारीख को आता था, लेकिन बहनें धनतेरस का त्योहार मना पाएं, खरीदारी कर पाएं इसलिए इस बार सात तारीख को ही पैसा डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि आज मेरी बहनें बाजार में खरीदारी करने निकली हैं मेरे मन में संतोष का भाव है। मैं भी अपनी श्रीमती के साथ खरीदारी करने आया हूं। लेकिन भाई खरीदी करे और बहन ऐसे ही रह जाएं इससे बहुत तकलीफ होती थी। मेरी गरीब बहने पैसा न होने के कारण खरीदी करने तरस जाती थीं। लाडली बहनों मैं ये दर्द समझ रहा था इसलिए यह योजना बनी। 

 
विज्ञापन

सीएम शिवराज ने भोपाल चौक पहुंचकर दीए भी जलाए। - फोटो : सोशल मीडिया
बहनों का भी हक
सीएम ने कहा कि मैं पुरुषों से कहना चाहता हूं धरती के साधनों पर महिलाओं का भी हक है। लाडली बहना योजना बहना को उसका हक और सम्मान देने के लिए बनी है। आज बहना का अपना एकाउंट है उसमें पैसे हैं। अब उसे अपनी पति से पैसे नहीं मांगने पड़ते हैं। यह अद्भुत योजना है। सीएम ने कहा कि कोई अगर मनाता है कि यह फ्री में पैसा बांटना है तो वो बहुत बड़ी गलती करता है। ये बहनों का सशक्तिकरण है उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें