फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election 2023: चुनाव आयोग के निर्देश पर दो जिलों के एसपी और दो कलेक्टरों को हटाया

Wed, 11 Oct 2023 09:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने दो पुलिस अधीक्षक को बुधवार को हटा दिया है। इसमें जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटा कर पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। वहीं दो जिलों के कलेक्टरोंं को भी हटाया गया है। 
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग - फोटो : Election Commission
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद चुनाव आयोग के निर्देश पर जबलपुर और भिंड पुलिस अधीक्षक को हटा दिया है। इनके संबंध में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने शिकायत की थी। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के निर्देश पर गृह विभाग ने दो पुलिस अधीक्षक को बुधवार को हटा दिया है। इसमें जबलपुर एसपी तुषारकांत विद्यार्थी और भिंड एसपी मनीष खत्री को हटा कर पीएचक्यू पदस्थ किया गया है। वहीं खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और रतलाम कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को हटाकर मंत्रालय में उप सचिव पदस्थ किया गया है।

बता दें नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने अपने क्षेत्र में ब्राह्मणों को थाना प्रभारी बनाने को लेकर चुनाव आयोग को शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में अटेर से भाजपा विधायक अरविंद भदौरिया के क्षेत्र में ठाकुर थाना प्रभारी बनाने का आरोप लगाया था। वहीं, जबलपुर एसपी को भी विपक्ष की शिकायत पर हटाने की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें