फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: खंडवा SP मामले में केंद्र के निर्देश का इंतजार, रायसेन के बाद भोपाल के स्ट्रांग रूम पहुंचे राजन

Thu, 23 Nov 2023 02:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP Election 2023: आगामी तीन दिसंबर को होने मतगणना के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन सुरक्षा व्यवस्थाओं का परीक्षण कर रहे हैं। इसके साथ ही वे काउंटिंग की तैयारियों का भी मौका मुआयना कर रहे हैं। भोपाल में उन्होंने ओल्ड जेल में बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
भोपाल के स्ट्रांग रूम पहुंचे राजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन गुरुवार को भोपाल के स्ट्रांग रूम में पहुंचे। यहां उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। भोपाल कलेक्टर व तमाम जिला अधिकारी भी इस दौरान उनके साथ मोजूद रहे। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए राजन ने बताया कि स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी गई है, उनका जायजा लिया है। वे रोज अलग-अलग जिलों में जाकर व्यवस्था देख रहे हैं। इसके पहले बुधवार को रायसेन में सुरक्षा व्यवस्था को जांचा था। उन्होंने कहा कि काउंटिंग की तैयारियों का काम तेजी से चल रहा है, इन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


राजन ने बताया कि स्ट्रांग रूम में पर्याप्त फोर्स लगा हुआ है। सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। प्रत्याशियों के जो प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात हैं, उनसे भी बात हुई है वे व्यवस्थायों से संतुष्ट हैं। वहीं, खंडवा मामले पर राजन ने कहा कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग से पत्र लिखकर निर्देश मांगे हैं, जो निर्देश प्राप्त होंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल सभी डाक पत्र को अलग रखा गया है। 

ये खंडवा का मामला 
बता दें, खंडवा में एसपी ने चुनाव ड्यूटी के चलते मतदान से वंचित रहे पुलिस कर्मियों के वोट 20 नवंबर को डाक मत से डलवा दिए थे। इसके बाद एसपी कलेक्टर पर एक्शन लिए जाने की बात सामने आ रही थी। इधर, कांग्रेस ने खंडवा एसपी की पहल की ही तर्ज पर अन्य जगह पर भी वोटिंग की मांग चुनाव से उठाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें