फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रदेश में वोटर लिस्ट का प्रारूप प्रकाशित, 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति

Thu, 12 Nov 2026 05:53 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में एक जनवरी 2027 की पात्रता तिथि के आधार पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित कर दिया गया है। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जुड़वाने, संशोधन और आपत्ति दर्ज कराने का मौका मिलेगा।

 

विज्ञापन
मध्यप्रदेश मुख्य निवार्चन पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत निर्वाचन नामावली का प्रारूप गुरुवार को प्रकाशित कर दिया गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार एक जनवरी 2027 की पात्रता तिथि के आधार पर मतदाता सूची तैयार की जा रही है। इस प्रारूप पर 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। जिन युवाओं की उम्र एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष पूरी हो रही है, वे भी मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: भोपाल-इंदौर मेट्रो में 50 रुपये में बनेगा नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड, देश के कई शहरों में कर सकेंगे सफर

प्रदेश में अब 72,036 मतदान केंद्र
मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रदेश में 127 नए मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 21 मतदान केंद्र समाप्त किए गए हैं। इस बदलाव के बाद मध्यप्रदेश में मतदान केंद्रों की कुल संख्या बढ़कर 72,036 हो गई है। यह प्रक्रिया निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल में जर्मन कंपनी ने शुरू किया 160 करोड़ का प्लांट, डायपर और सैनिटरी नैपकिन बनाने का कच्चा माल होगा तैयार
विज्ञापन


बीएलओ के जरिए करा सकेंगे नाम दर्ज
निर्वाचन विभाग ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने और पुनरीक्षण कार्य में सहयोग करने की अपील की है। एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं से मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का आग्रह किया गया है। नाम जुड़वाने के बाद वे अपना ईपिक (वोटर आईडी) कार्ड भी प्राप्त कर सकेंगे। 

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : लाड़ली बहनों के खाते में कल आएंगे 1500 रुपये, पिछोर से सीएम मोहन यादव जारी करेंगे 42वीं किस्त

ऑनलाइन भी भर सकते हैं आवेदन
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है। इसके लिए संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप और निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें