भोपाल में शनिवार को 26 कोरोना के टेस्ट में दो लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 23 वर्षीय एक महिला केरल और 58 वर्षीय पुरुष दिल्ली से लौटे हैं। दिल्ली से लौटे मरीज में हल्के लक्षण है। वहीं, महिला में कोई लक्षण नहीं है। दोनों की जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों होम आईसोलेशन में है। इसके पहले बैंगलोर से लौटी एक महिला कोरोना पॉजिटव आई थी। वह भी अभी होम आईसोलेशन में है। तीनों की संक्रमित वैक्सीनेटेड है। भोपाल में अब तक 1 लाख 76 हजार 51 लोग संक्रमित पाए गए है। जिसमें से 1 लाख 74 हजार 997 ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को को लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसमें दूसरी बीमारी से पीड़ित और बुजुर्गों का ध्यान रखने को कहा गया है। बुजुर्गों को भीड़ भाड़ वाले इलाके से जाने से बचने और बहुत जरूरी होने पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है।