फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: शराब फैक्ट्री पर कार्यवाही पर कांग्रेस ने उठाए सवाल,अरुण यादव बोले-मासूम बचपने के कत्ल की सजा 20 दिन

Wed, 19 Jun 2024 11:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


प्रदेश सरकार के सोम डिस्टरलरीज पर कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सवाल उठाए है। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि मासूम बचपने के कत्ल की सजा सिर्फ 20 दिन। 
 
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने आबकारी विभाग के सोम डिस्टरलरीज पर कार्यवाही के आदेश के बाद सवाल उठाए है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि मासूम बचपने को कत्ल करने की सज़ा सिर्फ 20 दिन। उन्होंने आगे लिखा कि प्रदेश में 59 लाड़ले-लाड़लियों से सोम डिस्टरलरीज में बालश्रम करवा रहे थे, लेकिन खानापूर्ति के लिए सोम डिस्टरलरीज़ के लाइसेंस को सिर्फ 20 दिन के लिए निलंबित किया। यह कैसा न्याय है? 
विज्ञापन


अरुण यादव ने आगे लिखा कि साथ ही सरकार ने अब तक 583 करोड़ रुपये की वसूली को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है और न ही सांठगांठ करने वाली बड़ी मछलियों (नेताओं-अधिकारियों) पर कोई कठोर कार्यवाही की है। अरुण यादव ने सरकार से मांग की है कि लाइसेंस को स्थाई रूप से निरस्त किया जाए। साथ ही तत्काल 583 करोड़ रुपये की वसूली करे और शराब कंपनी से सांठगांठ करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही करे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें