फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: CM ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं, बोले- श्रीकृष्ण का जीवन कठिन स्थिति में धैर्य-साहस की प्रेरणा देता है

Sat, 16 Aug 2025 12:02 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें साहस, धैर्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सदैव कठिन परिस्थितियों में धैर्य और साहस बनाए रखने की प्रेरणा देता है। कृष्ण ने कालिया नाग के फन पर नृत्य कर यह संदेश दिया कि कष्टों में भी मुस्कुराना चाहिए। कंस जैसे दुराचारी का वध कर उन्होंने हिम्मत और बहादुरी का मार्ग दिखाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण की आठ में से तीन पटरानियां MP से, रायसेन में भी ससुराल, जानें कहां-किससे हुआ विवाह
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि महाभारत के युद्धभूमि में श्रीकृष्ण ने कर्मयोग का उपदेश देकर जीवन का मूल मंत्र बताया कि परिस्थितियां कैसी भी हों, धर्म का साथ और धैर्य बनाए रखना चाहिए। उनके जीवन के प्रत्येक रूप गोवर्धन धारी, राधाकृष्ण, विराट स्वरूप और द्वारकाधीश मानवता को संदेश देते हैं। डॉ. यादव ने कहा कि श्रीकृष्ण ने हर अत्याचारी के विरुद्ध डटकर खड़े होकर न्याय का मार्ग दिखाया, जो आज भी हम सभी को प्रेरित करता है। उन्होंने जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Krishna janmashtami: भोपाल में आज कृष्ण जन्माष्टमी की धूम,जन्मेंगे कान्हा,300 क्विंटल का फलाहारी प्रसाद वितरण

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें