फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मप्र उपचुनाव: रैगांव में मुख्यमंत्री बोले- ट्विटर की चिड़िया की तरह उड़ते रहते हैं कमलनाथ

Wed, 27 Oct 2021 05:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

चुनाव प्रचार खत्म होने के कुछ ही घंटों पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रैगांव में पार्टी की उम्मीदवार प्रतिमा बागरी के समर्थन में सभाओं को संबोधित किया। 
विज्ञापन
रैगांव में सभा को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैगांव विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव का प्रचार समाप्त होने के कुछ ही घंटों पहले भाजपा ने रैगांव में बड़ी रैली की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी इस रैली को संबोधित किया। शिवराज ने आरोप लगाया कि मैं विकास की घोषणा करता हूं तो कमलनाथ ट्वीट करते हैं कि मामा बहुत घोषणा करता है। कमलनाथ धरती पर कम रहते हैं, ट्विटर की चिड़िया की तरह उड़ते रहते हैं। 
विज्ञापन


शिवराज ने कमलनाथ को ललकारते हुए कहा कि कमलनाथ जी,  जो वीर होता है, वही घोषणा करता है। वह घोषणा को भी जरूर पूरा करता है। मैंने कोठी को तहसील बनाने की घोषणा की थी, आज कोठी तहसील है। रैगांव में कॉलेज की घोषणा की,  वहां कॉलेज खुला। मामा जो कहता है, उसे पूरा करता है। कमलनाथ कहते हैं कि शिवराज जेब में नारियल लेकर चलता है। कमलनाथ जी, जो विकास करेगा, वह नारियल फोड़ेगा ही। मैं अवंती बाई की प्रतिमा लगाऊंगा तो नारियल फोडूंगा। इस क्षेत्र में सीएम राइज स्कूल खोलूंगा, तो नारियल फोडूंगा। तुम गाली देते रहो, मैं विकास के काम करता रहूंगा। नारियल फोड़ता रहूंगा।  

जनता को विकास चाहिए, कमलनाथ नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस इस क्षेत्र का भला नहीं कर सकती। कांग्रेस में कोई दम नहीं बचा है। जब जनता ने इन्हें मौका दिया, तब यह विकास नहीं कर पाए तो अब क्या विकास करेंगे। गरीब जनता और महिलाओं को पीएम आवास चाहिए, उन्हें संबल योजना का लाभ चाहिए, उन्हें ट्विटर वाला कमलनाथ नहीं चाहिए। 
विज्ञापन


कांग्रेस की घटिया मानसिकता सामने आई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा है कि एक तरफ देश-प्रदेश में भाजपा सरकार विकास का पर्याय बन रही है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस की घटिया मानसिकता भी सामने आ रही है। देश के जवान सीमा पर अपने प्राणों की आहूति दे रहे हैं। कांग्रेस और उसके कमलनाथ, दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं को उनके परिजनों को सांत्वना देने की फुर्सत नहीं है। ये तो सर्जिकल स्टाइक का भी सबूत मांगते हैं। आतंकवादियों को जी कहकर बुलाते हैं, लेकिन शहीदों का अपमान करते हैं। कांग्रेस के तो जींस में ही घटियापन है। कमलनाथ के पास गरीबों के लिए पैसे नहीं थे, लेकिन नाच-गाने वालों के लिए करोड़ों रूपए खर्च करने को तैयार थे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें