माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। राजधानी भोपाल के 10वीं में पांच और 12वीं के 10 विद्यार्थियों ने मेरिट मे जहग बनाई हैं। 1वीं में सुभाष उत्कृष्ठ विद्यालय, शिवाजी नगर की छात्रा महक बाथरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 494 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की। वहीं 10वीं कक्षा में भोपाल की नोया नूर अंसारी ने 492 अंके साथ प्रदेश में नौवां स्थान पाया है। जबकि भोपाल के एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अश्विनी केवट ने प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है। उन्होंने 500 में से 494 अंक प्राप्त किए।
सिलाई मशीन रिपेयर की दुकान चलाते हैं पिता
सुभाष उत्कृष्ठ विद्यालय, शिवाजी नगर की छात्रा महक बाथरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 494 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की। महक के पिता प्रेम नारायण बाथरे जहांगीराबाद में सिलाई मशीन रिपेयर की दुकान चलाते हैं। महक ने बताया कि वह रोज स्कूल जाती थी और पढ़ाई के लिए रात का समय चुनती थी क्योंकि रात में ध्यान केंद्रित करना आसान होता है। एनसीईआरटी की किताबों से नियमित अध्ययन ही मेरी सफलता की कुंजी रही। महक ने बताया कि मैं रोज 4 से 5 घंटे पढ़ाई करती थीं। उनके परिवार में मां, पापा और दादी ने उन्हें हर मोड़ पर पूरा सहयोग दिया। जब भी किसी चीज की जरूरत पड़ती थी, माता-पिता तुरंत मदद करते थे।
10 छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में शामिल
एमपी बोर्ड 12वीं में भोपाल के 10 छात्रों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। प्रदेश में तीसरी रैंक पाने वाली ईवा जैन (डेफोडिल स्कूल) ने बायोलॉजी ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, कॉमर्स ग्रुप में चौथी रैंक पर रहे प्रांजल कुशवाहा और निशु पंडित, दोनों सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के स्टूडेंट हैं, जिन्होंने भोपाल में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। बता दें कि राजधानी के सरकारी स्कूलों के 77.38% स्टूडेंट्स पास हुए है, वहीं, प्राइवेट स्कूलों से 72.68% छात्रों ने सफलता हासिल की है।
पिता का नहीं हैं फिर फी टॉप टेन में बनाई जगह
सुभाष उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा इशिका कपूर ने भी 98.02 % के साथ प्रदेश में टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इशिका ने कुल 500 में से 491 अंक हासिल कर प्रदेश में 10वां स्थान पाया है। इशिका ने बताया कि पिताजी का देहांत हो चुका है। आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। मम्मी हाउस वाइफ हैं और हम तीन बहनें हैं। लेकिन मैंने कभी हार नहीं मानी। बिना कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी की। इशिका ने बताया कि उसने पढ़ाई के लिए कभी घंटों की गिनती नहीं की। न कोई तय फॉर्मेट था और न ही सिर्फ रीडिंग पर ध्यान दिया। हमेशा खुद से सवाल पूछे, कांसेप्ट क्लियर करने पर फोकस किया। पढ़ाई को बोझ नहीं बनने दिया बल्कि उसे समझने का जरिया बनाया।
यह भी पढ़ें-भोपाल की नोया ने 492 अंक के साथ प्रदेश में नौवां स्थान पाया, बोली- IAS बन करूंगी देश की सेवा
मेरिट में भोपाल के 10वीं ये स्टूडेंट्स
अश्विनी केवट- एलाइट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने 494 अंक प्राप्त कर प्रदेश में सातवां स्थान हासिल किया।
सोनम यादव- सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय की छात्रा हैं। उन्होंने 493 अंक प्राप्त किए और प्रदेश में आठवां स्थान पाया।
लवकेश बारपेटे- सुभाष उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय के छात्र हैं। उन्होंने 492 अंक लेकर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।
नोया नूर अंसारी- शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद की छात्रा हैं। उन्होंने भी 492 अंक प्राप्त कर प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।
इशिका कपूर- सुभाष उत्कृष्ट स्कूल की छात्रा हैं। उन्होंने 491 अंक हासिल किए और प्रदेश में दसवां स्थान प्राप्त किया।
यह भी पढ़ें-सीएम डॉ. यादव बोले- कोई भी किसान स्लॉट बुकिंग से वंचित न रहे, सभी का गेंहू उपार्जित किया जाए
एमपी बोर्ड 10वीं पूरा डाटा
छात्र छात्राएं टोटल
टोटल पंजीनय 40884 401135 810019
टोटल पास 296944 316470 613414
पास प्रतिशत 73.21 79.27 76.22
परीक्षा में शामिल 405685 399247 804932
अनुपस्थित 3199 1888 5087