फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP BJP News: भोपाल में BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक कल, पहली बार सभी मंडलों के अध्यक्ष शामिल होंगे

Sat, 06 Jul 2024 06:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भाेपाल

सार

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक रविवार को भोपाल में आयोजित होगी। पहली बार मंडल अध्यक्षों को भी इसमें आमंत्रित किया गया है। यह पहला मौका होगा जब 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया है। यह बैठक रविवार को होगी। पहली बार मंडल अध्यक्षों को भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। यह पहला ही मौका होगा जब 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप करने के बाद भाजपा की यह पहली प्रदेश स्तरीय बैठक होगी। भाजपा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तक ने अहम योगदान दिया। इस वजह से विस्तारित कार्यसमिति की बैठक रवींद्र भवन में आयोजित की गई है। बैठक की तैयारियों का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे थे। बैठक में पहुंचे सदस्यों का डिजिटल रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इससे पहले मध्य प्रदेश में भाजपा ने विधानसभा चुनावों में 230 में से 163 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया था। 

कार्यकर्ताओं का आभार, केंद्रीय मंत्रियों का सम्मान
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनावों की सफलता के लिए कार्यकर्ताओं का आभार माना जाएगा। साथ ही प्रदेश से छह केंद्रीय मंत्रियों का सम्मान किया जाएगा। सभी 29 नवनिर्वाचित सांसदों का भी स्वागत सत्कार होगा। राजनीतिक प्रस्ताव में लगातार तीसरी बार भाजपा नीत एनडीए की सरकार बनने पर बधाई शामिल होगी।
विज्ञापन


संगठन के काम का विश्लेषण होगा 
भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को कॉर्पोरेट स्टाइल में हाईटेक तरीके से आयोजित किया है। डिजिटल तकनीक का भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन के साथ ही संगठन के कामों का विश्लेषण होगा। साथ ही प्रेजेंटेशन के जरिये आगामी रणनीति के बारे में बताया जाएगा। 

यह रहेंगे मौजूद
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कार्यसमिति के सदस्य, लोकसभा-राज्यसभा सदस्य, सभी विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक समेत कई नेता शामिल रहेंगे। पहली बार प्रदेश के 1099 मंडलों के अध्यक्ष भी बैठक में रहेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें