मध्य प्रदेश विधानसभा सत्र का मंगलवार को छठवां दिन है। सत्र के आज मंडला एनकाउंटर को लेकर हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया, नारायण सिंह पट्टा और ओमकार सिंह मरकाम ने आदिवासियों को नक्सली बता कर एनकाउंटर करने के मामले में ध्यानकर्षण लगाया है।