मध्य प्रदेश विधानसभा बजट सत्र का आज शुक्रवार को आठवां दिन है। सदन में ध्यानाकर्षण पर सबसे ज्यादा हंगामा होने के आसार है। कांग्रेस और भाजपा विधायकों ने अधूरे विकासकार्यों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण किया है। ऐसे में आज सदन में जल जीवन मिशन के अधूरे काम, नहरों के निर्माण में गड़बड़ी, शासकीय धन के दुरुपयोग सहित आधा दर्जन मुद्दों पर चर्चा होगी। उज्जैन में गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न किए जाने को लेकर भी सवाल पूछा जाएगा। बजट आवंटन के बाद विभाग में बजट संबंधी विषयों पर भी चर्चा होगी।