फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: दो मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दे चुकी मोहन सरकार, क्या अशोक बर्णवाल को भी मिलेगा सेवा विस्तार?

Mon, 16 Nov 2026 07:08 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में दो मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार मिलने के बाद अब मौजूदा मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल के कार्यकाल पर सबकी नजर है। जनवरी 2027 में उनकी सेवानिवृत्ति प्रस्तावित है। अगर उन्हें भी एक्सटेंशन मिलता है तो मोहन सरकार के कार्यकाल में यह तीसरा मौका होगा।

 

विज्ञापन
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार देने का सिलसिला लगातार चर्चा में है। पूर्व मुख्य सचिव वीरा राणा और अनुराग जैन को कार्यकाल पूरा होने के बाद एक्सटेंशन मिल चुका है। अब मौजूदा मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल को लेकर भी यही सवाल उठने लगा है। बर्णवाल जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसे में क्या उन्हें भी सेवा विस्तार मिलेगा? अगर ऐसा होता है तो मुख्यमंत्री  मोहन यादव के कार्यकाल में लगातार तीसरे मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिलेगा। अशोक बर्णवाल ने 23 जुलाई 2026 को मुख्य सचिव का पद संभाला था। उनका कार्यकाल अभी करीब दो महीने और है। मुख्यमंत्री के साथ उनके कामकाज और प्रशासनिक तालमेल को देखते हुए उनके सेवा विस्तार को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं होंगी समाप्त, मार्च 2027 तक सभी विभागों को कार्रवाई पूरी करने के निर्देश

मोहन सरकार में दो मुख्य सचिवों को मिल चुका है एक्सटेंशन
मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में अब तक दो मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार मिल चुका है। वीरा राणा को मार्च 2024 में सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उनका कार्यकाल छह महीने बढ़ाकर 30 सितंबर 2024 तक किया गया। इसके बाद अनुराग जैन को 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त होना था, लेकिन उन्हें एक साल का एक्सटेंशन मिला। वे 31 अगस्त 2027 तक इस पद पर रहेंगे। अब अशोक बर्णवाल के मामले में भी इसी तरह के फैसले की संभावना को लेकर चर्चा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: जनजातीय गौरव दिवस पर आज डही आएंगे राज्यपाल और सीएम, पीएम मोदी वर्चुअली करेंगे संबोधित

शिवराज सरकार में तीन मुख्य सचिवों को मिला था एक्सटेंशन
मध्यप्रदेश में मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार देने का चलन पुराना है। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में भी तीन मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दिया गया था। आर. परशुराम को 2012-13 में छह महीने का सेवा विस्तार मिला था। बीपी सिंह को 2018 में छह महीने तक पद पर बने रहने का मौका मिला। वहीं इकबाल सिंह बैंस को दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 के बीच दो बार छह-छह महीने का एक्सटेंशन दिया गया था। अनुराग जैन प्रदेश के पहले मुख्य सचिव हैं, जिन्हें एकमुश्त एक साल का सेवा विस्तार मिला। इससे पहले भी 1989-90 और 1990-91 में मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार दिए जाने के उदाहरण हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: एमपी का क्षेत्रफल दोगुना, लेकिन तमिलनाडु से आधे थाने; पुलिस की मौजूदगी राष्ट्रीय औसत से कम

दूसरे राज्यों में भी बढ़ाया गया मुख्य सचिवों का कार्यकाल
मुख्य सचिवों को सेवा विस्तार देने का मामला केवल मध्यप्रदेश तक सीमित नहीं है। राजस्थान, पश्चिम बंगाल, आंध्रप्रदेश और हरियाणा में भी हाल के समय में मुख्य सचिवों को एक्सटेंशन दिया गया है। कुछ अधिकारियों को छह महीने का अतिरिक्त कार्यकाल मिला, जबकि कुछ को दूसरी बार भी सेवा विस्तार दिया गया। हालांकि, हर मामले में संबंधित नियमों और केंद्र सरकार की मंजूरी के आधार पर फैसला लिया जाता है। अब मध्यप्रदेश में निगाहें अशोक बर्णवाल के कार्यकाल पर हैं। जनवरी 2027 में उनकी सेवानिवृत्ति से पहले सरकार इस संबंध में क्या निर्णय लेती है, यह आने वाले समय में स्पष्ट होगा। 

ये भी पढ़ें- एमपी विधानसभा में जनता के सवालों के लिए घटा समय, पांच साल में 78 दिन चला सदन; तीन साल में 56 दिन हुई कार्यवाही


मुख्य सचिव                      सेवा विस्तार
अशोक बर्णवाल
               जनवरी 2027 में सेवानिवृत्ति प्रस्तावित
अनुराग जैन                    1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 तक मूल कार्यकाल, इसके बाद एक साल का एक्सटेंशन
वीरा राणा                       31 मार्च से 30 सितंबर 2024 तक
इकबाल सिंह बैंस            दिसंबर 2022 से नवंबर 2023 तक, दो बार छह-छह महीने
बीपी सिंह                       जुलाई से दिसंबर 2018 तक
आर. परशुराम                 2012-13 में छह महीने

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें