फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्रदेश के 18 जिलों में बनेंगे 21 नए औद्योगिक क्षेत्र, 412 हेक्टेयर जमीन पर विकसित होंगे उद्योग

Fri, 13 Nov 2026 08:51 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। इसके लिए 412 हेक्टेयर जमीन अधिसूचित की गई है। भोपाल के रातीबड़ और अगरिया छापर में भी औद्योगिक क्षेत्र बनेंगे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में उद्योगों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 18 जिलों में 21 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी की है। इसके लिए कुल 412 हेक्टेयर जमीन अधिसूचित की गई है। इन क्षेत्रों में छोटे और मध्यम उद्योगों की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। खास बात यह है कि राजधानी भोपाल में रातीबड़ में आरा मशीन क्लस्टर और अगरिया छापर में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। सरकार का मानना है कि इससे स्थानीय स्तर पर उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने इन औद्योगिक क्षेत्रों की अधिसूचना जारी कर दी है। एमएसएमई मंत्री चैतन्य कुमार काश्यप के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की निवेश और औद्योगीकरण को बढ़ावा देने की घोषणा के तहत यह कदम उठाया गया है। नए औद्योगिक क्षेत्रों का विकास एमपी एमएसएमई को औद्योगिक भूमि तथा भवन आवंटन एवं प्रबंधन नियम-2025 के प्रावधानों के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भोपाल: एसबीआई लॉकर से पूर्व रेरा चेयरमैन के जेवर गायब, साबुत मिला ताला; दुबई से बेटी आई तो हुआ खुलासा

इन जिलों में विकसित होंगे औद्योगिक क्षेत्र
भोपाल के अलावा पन्ना, सीहोर, देवास, बुरहानपुर, सीधी, धार, रायसेन, शिवपुरी, खरगोन, निवाड़ी, नीमच, कटनी, जबलपुर, बड़वानी, मंदसौर, छतरपुर और बैतूल में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित होंगे। इनमें पन्ना का बड़ा गांव, सीहोर का इच्छावर, देवास का कालूखेड़ी, धार के रायण और सरदारपुर, शिवपुरी का बदरवास, जबलपुर का मोहिनिया और बैतूल का उड़दन गुड क्लस्टर शामिल हैं। इसके अलावा बुरहानपुर में सातापयरी, सीधी में बाड़ीटोला, रायसेन में समनापुर जागीर, खरगोन में डाबरिया, निवाड़ी में निवाड़ी भाटा और बड़ेड़ी जंगल, नीमच में सगराना, कटनी में टिकरिया, बड़वानी में घटवा, मंदसौर में पानपुर और छतरपुर में धामची में औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: दो साल में मध्यप्रदेश में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, 12 हजार सीटें बढ़ेंगी, सीएम ने की समीक्षा बैठक

स्थानीय स्तर पर उद्योगों को मिलेगा मौका
इन औद्योगिक क्षेत्रों के विकसित होने से स्थानीय उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए जमीन उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही छोटे और नए कारोबारियों को भी अपना व्यवसाय शुरू करने तथा विस्तार करने का अवसर मिलेगा। सरकार का फोकस प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियां बढ़ाकर रोजगार के अवसर तैयार करने पर है। हालांकि, इन क्षेत्रों में विकास कार्य कब शुरू होंगे और उद्योगों को भूखंड आवंटन की प्रक्रिया कब तक पूरी होगी, इसकी समयसीमा अभी स्पष्ट नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें