फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने प्रदेश में भी बदले क्षेत्र कार्यवाह और सह प्रांत प्रचारक

Sat, 20 Mar 2021 09:21 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल।
विज्ञापन
दत्तात्रेय होसबोले - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले चुने गए हैं। यह चुनाव बंगलूरू के चेन्नहल्ली स्थित जनसेवा विद्या केंद्र में चल रही प्रतिनिधि सभा में शनिवार (20 मार्च) को हुआ। बता दें कि शनिवार को इस बैठक का आखिरी दिन था। संघ की प्रतिनिधि सभा ने सर्वसम्मति से अगले तीन साल के लिए दत्तात्रेय को सरकार्यवाह चुना है। उससे पहले वह सह सरकार्यवाह का दायित्व संभाल रहे थे। इससे पहले भैयाजी जोशी सरकार्यवाह की जिम्मेदारी निभा रहे थे। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में भी प्रमुख पदाधिकारी बदले गए हैं। संघ ने कृष्णगोपाल, मनमोहन जी वैद्य, मुकुंद अरुणकुमार, रामदत्त जी चक्रधर को सह सरकार्यवाह बनाया है। जबकि अशोक अग्रवाल को क्षेत्र कार्यवाह, हेमंत मुक्तिबोध को सह क्षेत्र कार्यवाह चुना गया है। वहीं अशोक पोरवाल को सह क्षेत्र प्रचारक, स्वप्निल कुलकर्णी को मध्यभारत प्रांत प्रचारक, विमल गुप्ता को मध्यभारत सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : कौन हैं दत्तात्रेय होसबोले, जिन्हें संघ ने तीन साल के लिए बनाया सरकार्यवाह
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : दत्तात्रेय होसबोले बने आरएसएस के सरकार्यवाह, भैयाजी जोशी की जगह दी गई जिम्मेदारी

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें