फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Love Jihad: लव जिहाद मामले में कमिश्नर कार्यालय पहुंची कांग्रेस, महिला सुरक्षा के लिए विशेष हेल्पलाइन की मांग

Wed, 07 May 2025 06:50 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद मामलों में सरकार से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर कार्यलय पहुंचा। इस दौरान मामलों को रोकने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स और हैल्पलाइन की मांग की।
विज्ञापन
कमिश्नर कार्यलय पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर से लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। इसे लेकर अलग-अलग एजेंसियां जांच कर रही हैं। प्रदेश में बढ़ रहे "लव जिहाद" जैसे गंभीर सामाजिक विषय में प्रदेश सरकार से कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता पूर्व सदस्य मप्र राज्य महिलाआयोग संगीता शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को सुबह 11 बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर हरि नारायण चारी को शिकायती पत्र दिया। कांग्रेस ने मांग की है कि मामलों को रोकने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए, जो ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखे। पीड़ित परिवारों को उचित सुरक्षा एवं परामर्श सेवा उपलब्ध कराई जाए। महिला सुरक्षा के लिए जिले में विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिससे पीड़िताएं सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकें और उन्हें तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन




हिंदू बहन-बेटियों को धोखे से प्रेम-जाल में फंसा रहे
पुलिस कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा ने लेख किया है कि विगत कुछ समय से भोपाल जिले एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में 'लव जिहाद' के मामलों में चिंताजनक वृद्धि देखी जा रही है। कई घटनाओं में यह सामने आया है कि मुस्लिम युवक हिंदू नाम और पहचान का उपयोग कर हिंदू बहन-बेटियों को धोखे से प्रेम-जाल में फंसा रहे हैं, जिससे सामाजिक सौहार्द और महिला-सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा है।

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद एमपी में दिखा उत्साह, सीएम बोले-PM मोदी जो कहते हैं वह होता है
विज्ञापन

समाज में आक्रोश और असुरक्षा की भावना बढ़ी
उन्होने कहा कि हमने पूर्व में भी प्रशासन को इस विषय में अवगत कराया था और उचित कार्रवाई की मांग की थी, परंतु अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे समाज में आक्रोश और असुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। शर्मा ने कहा कि इन मामलों में न केवल छल और धोखे की भावना पाई जाती है, बल्कि पीड़ित युवतियोंशर्मा के प्रतिनिधि मंडल में प्रदीप अहिरवार,  अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस, अवनीश बुंदेला प्रदेश प्रवक्ता, आनंद जाट प्रदेश प्रवक्ता, अजीत सिंह भदोरिया, आरती सिंह प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रतिनिधि, आशीष राय, राहुल बबेले सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।  को मानसिक, सामाजिक और शारीरिक यातना भी दी जाती रही है।यह स्थिति समाज में भय का वातावरण उत्पन्न कर रही है और इससे कानून-व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हो रही है। 


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, 40 जिलों में अलर्ट,10 तक एक्टिव रहेगा सिस्टम

 सरकार से कांग्रेस की प्रमुख मांगें

1- पुलिस कमिश्नर को सौंपे ज्ञापन में कांग्रेस ने उल्लेख किया है कि ऐसे सभी मामलों की तत्काल जांच कर असली दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। युवतियों को जागरूक करने हेतु स्कूलों, कॉलेजों और मोहल्लों में जन जागरूकता अभियान सतत रूप से चलाया जाए। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर पहचान छुपाने वाले असामाजिक तत्वों पर सायबर सेल द्वारा निगरानी बढ़ाई जाए।
विज्ञापन

2- 'लव जिहाद' के मामलों को रोकने के लिए एक विशेष टास्क फोर्स गठित की जाए, जो ऐसे मामलों पर सतत निगरानी रखे। पीड़ित परिवारों को उचित सुरक्षा एवं परामर्श सेवा उपलब्ध कराई जाए। महिला सुरक्षा के लिए जिले में विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाए, जिससे पीड़िताएं सीधे प्रशासन से संपर्क कर सकें और उन्हें तुरंत सहायता मिल सके।
3- कांग्रेस ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से अनुरोध किया है कि उक्त गंभीर सामाजिक समस्या की ओर तत्काल ध्यान देकर प्रभावी कदम उठाए जाएं, जिससे पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके और समाज में पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर विश्वास कायम हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें