फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पांच जिलों में मॉक ड्रिल आज, शाम 7:30 बजे ब्लैकआउट का अभ्यास - जानिए सायरन बजने पर क्या करें

Wed, 07 May 2025 02:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आपदा प्रबंधन और नागरिक सुरक्षा की तैयारियों को परखने के लिए राजधानी भोपाल समेत पांच जिलों में बुधवार को एक व्यापक मॉकड्रिल आयोजित की जा रही है। इस अभ्यास का उद्देश्य आपातकालीन हालात में प्रशासनिक प्रतिक्रिया की प्रभावशीलता को जांचना और आम नागरिकों को ऐसी परिस्थितियों के प्रति जागरूक करना है। ब्लैकआउट, सायरन अलर्ट और बचाव गतिविधियों के माध्यम से यह मॉकड्रिल एक सजीव पूर्वाभ्यास का रूप लेगी।
विज्ञापन
भोपाल कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के पांच जिलों भोपाल, जबलपुर, इंदौर, गवालियर और कटनी में आज हवाई हमले के समय आपतकालीन स्थिति से निपटने केल ए मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल में  आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के पूर्वाभ्यास के तहत बुधवार को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए प्रशासनिक तैयारियों की समीक्षा और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। मॉकड्रिल के दौरान शहर के पूर्व निर्धारित दो स्थानों पर आपात स्थितियों का काल्पनिक निर्माण किया जाएगा। शाम लगभग 7:30 से 7:42 मिनट तक शहर में ब्लैकआउट किया जाएगा। ब्लैकआउट की शुरुआत दो मिनट तक बजने वाले रेड अलर्ट सायरन से होगी, जिसकी आवाज़ ऊंची-नीची होगी। इस सायरन के बजते ही सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और संस्थानों की सभी लाइटें बंद कर दें।

विज्ञापन

सड़क पर चल रहे वाहन चालक भी अपने वाहन को रोकें और हेडलाइट-ब्रेकलाइट बंद रखें। ब्लैकआउट समाप्त होने का संकेत ग्रीन अलर्ट सायरन के माध्यम से दिया जाएगा, जो एक समान आवाज में बजेगा। इसके बाद सामान्य स्थिति में लौटते हुए लाइट्स चालू की जा सकती हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी भोपाल ने नागरिकों से अपील की है कि यह मॉकड्रिल केवल एक पूर्वाभ्यास है, इसलिए किसी भी प्रकार की घबराहट या अफवाह से बचें। इस दौरान शहर की सभी सामान्य गतिविधियाँ जारी रहेंगी। नागरिकों का सहयोग प्रशासनिक व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएगा।

साईरन (रेड अलार्म) बजने पर यह करना होगा 
जिला प्रशासन की तरफ दी गई जानकारी के अनुसार आज लगभग 7.30 बजे से 7.42 मिनिट तक ब्लैकआउट किया जायेगा. ब्लैक आउट प्रारंभ करने के लिये रैड अलर्ट साइरन (कम ज़्यादा आवाज़ में) दो मिनिट तक बजाया जायेगा।  रैड अलर्ट साइरन बजने पर सभी नागरिक अपने घर, दुकान, आफिस, संस्थान आदि की रोशनी को बंद करना होगा। सडक पर चल रहे वाहन को रैड अलर्ट साइरन बजते ही वाहन को खड़ा कर उसकी हैडलाइट और बैकलाइट को भी बंद रखा जायें। 7.42 बजे ग्रीन अलर्ट साइरन (एक समान आवाज मे) बजेगा. *ग्रीन अलर्ट साइरन“आल क्लीयर सिग्नल” है. इस साइरन के बजने के बाद लाइट्स आन की जा सकती हैं.

 पांच स्थानों पर होगा आपातकालीन स्थिति से निपटने अभ्यास
विज्ञापन

कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिये नागरिकों को तैयार करने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से आज बुधवार 7 मई को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक भोपाल जिले में व्यापक आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल आयोजित की जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने बताया कि मॉक ड्रिल के अंतर्गत शहर के पूर्व चयनित पांच स्थलों पर विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों का पूर्वाभ्यास किया जायेगा।  कलेक्टर  कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने नागरिकों से आग्रह किया है कि मॉक ड्रिल एक सामान्य पूर्वाभ्यास है। उन्होंने सभी भोपालवासियों से इस महत्वपूर्ण अभ्यास में सहयोग करने का अनुरोध किया है ताकि आपदा के समय प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। इससे घबराने या किसी भी अफवाह पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। मॉक ड्रिल के दौरान शहर की समस्त दैनिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से संचालित होती रहेंगी। आपदा प्रबंधन अभ्यास के तहत भोपाल में आयोजित मॉकड्रिल के दौरान एक अस्थायी अस्पताल सरोजिनी नायडू गर्ल्स कॉलेज, शिवाजी नगर (6 नंबर बस स्टॉप के पास) में स्थापित किया गया है। यह अस्पताल मॉकड्रिल के दौरान संभावित आपातकालीन स्थिति से निपटने और घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार देने हेतु तैयार किया गया है।
विज्ञापन


मॉक ड्रिल के स्थल और संचालन
1.    भेल क्षेत्र – सर्च एवं रेस्क्यू अभ्यास किया जायेगा।
2.    डीबी मॉल – फायर ड्रिल एवं बचाव और घायलों की निकासी का अभ्यास होगा।
3.    तुलसी नगर – अस्थायी अस्पताल स्थापित कर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं का प्रदर्शन किया जायेगा।
4.    न्यू मार्केट – लोगों की सुरक्षित निकासी कर पुलिस लाइन तक पहुँचाने की प्रक्रिया का अभ्यास।
5.    कोकटा मल्टी – भवन ध्वस्तीकरण के दौरान निकासी और रेस्क्यू ऑपरेशन।
 
 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें