फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal news : निजी अस्पतालों की तरह भोपाल के सरकारी अस्पतालों के दंत चिकित्सकों का फोन से मिलेगा अपॉइंटमेंट

Fri, 02 Aug 2024 07:48 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल की सरकारी अस्पतालों में अब निजी अस्पतालों की तरह डेंटल चिकित्सकों के अपॉइंटमेंट लिए जा सकेंगे। इसके लिए नंबर जारी किए गए हैं।
 
विज्ञापन
दांत के मरीज का इलाज करते चिकित्सक - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 निजी अस्पतालों की तरह भोपाल के सरकारी अस्पतालों में संचालित दंत रोग इकाइयों में उपचार के लिए अब घर बैठे ही ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लिया जा सकता है। यह सुविधा आयुष्मान भारत निरामयम हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 18002332085 पर कॉल करके ली जा सकती है। आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन के उद्देश्यों की दिशा में विलियम जे क्लिंटन फंडेशन के सहयोग से संचालित यह टोल फ्री सुविधा सुबह 8.00 बजे से शाम 8.00 बजे तक उपलब्ध है।
विज्ञापन


इस तरह ले सकते हैं अपॉइंटमेंट
हेल्पलाइन पर फोन करके मरीज को अपने निवास स्थान या वर्तमान लोकेशन बतानी होगी। हेल्पलाइन द्वारा नजदीकी अस्पताल के विकल्पों के सुझाव दिए जायेंगे। मरीज के द्वारा बताए गए अस्पताल एवं समय के अनुसार अपॉइंटमेंट सुनिश्चित किया जायेगा। इस सुविधा के तहत अस्पतालों की ओपीडी के समय पर मरीज अपनी सुविधा को देखते हुए अपॉइंटमेंट ले सकता है। अपॉइंटमेंट के निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर चिकित्सक से परामर्श लिया जा सकता है। इस नंबर पर फोन करके आभा आई डी भी बनवाई जा सकती है। हितग्राही अपना आधार कार्ड नंबर और आधार लिंक मोबाइल नंबर बताकर आसानी से आभा आई डी बनवा सकेंगे।
 
भोपाल के इन अस्पतालों में मिलेगी सुविधा
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय जयप्रकाश, सिविल अस्पताल बैरसिया, सिविल अस्पताल बैरागढ़ , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार एवं मुख्यमंत्री संजीवनी पॉलीक्लिनिक गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में डेंटल यूनिट संचालित की जा रही हैं। इन यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी उपलब्ध है। इसके अलावा जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में बच्चों के दांतों की समस्याओं के लिए डेंटल यूनिट संचालित है। यहां पर पेडोडॉन्टिस  सेवाएं दे रहे हैं। इन दंत रोग इकाइयों में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेकर ओपीडी के निर्धारित समय पर परामर्श एवं उपचार लिया जा सकता है। यह सुविधा पूरी तरह निशुल्क है और इससे मरीज के समय की भी बचत होगी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें