फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पटवारी पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, बोले- विपक्ष राजनीति न करे तो क्या मछली मारे? शिवराज को घेरा

Thu, 16 Oct 2025 03:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, वरिष्ठ नेता मुकेश नायक, और 20 से अधिक अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। FIR को लेकर मुकेश नायक ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यह केस सिर्फ कांग्रेस के विरोध को दबाने की साजिश है।
 
विज्ञापन
मुकेश नायक की प्रेेसवार्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर बिना अनुमति प्रदर्शन करने के आरोप में पीसीसी अध्यक्ष जीतू पटवारी, कांग्रेस प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक, और 20 से अधिक अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। FIR को लेकर मुकेश नायक ने तीखा पलटवार करते हुए कहा कि यह केस सिर्फ कांग्रेस के विरोध को दबाने की साजिश है। उन्होंने शिवराज को चेताते हुए कहा आपने मुकदमा दर्ज कर बहुत बड़ी गलती कर दी है। अब मैं प्याज के छिलके की तरह एक-एक परत हटाकर आने वाले छह महीनों में आपका असली चेहरा जनता के सामने लाऊंगा। ये कोई धमकी नहीं है, बल्कि एक लोकतांत्रिक जवाब है। आपने राजनीति को जिस स्तर तक गिराया है, उसका अंजाम भी आपको भुगतना होगा।"
विज्ञापन



विपक्ष राजनीति न करे तो क्या मछली मारे?
नायक ने सवाल किया कि अगर विपक्षी दल का अध्यक्ष जनता की समस्या लेकर सरकार से मिलने न जाए तो क्या करे? जीतू पटवारी किसानों की व्यथा लेकर गए थे। विपक्ष अगर जनता की बात न उठाए तो क्या वो मछली मारने की योजना बनाएगा? आप इतने बड़े महाराजा हो गए हैं कि दुखी किसान को मिलने के लिए अनुमति लेनी होगी?


भीतर से कुछ और, बाहर से कुछ और हैं शिवराज
 नायक ने शिवराज सिंह पर दोहरा चेहरा रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब हम मिलने गए तो शिवराज जी खरगोश जैसे सौम्य भाव में बात कर रहे थे, और बाहर निकलते ही हमारे खिलाफ FIR करा दी। यही है उनका असली चेहराभीतर से कुछ और, बाहर से कुछ और।
विज्ञापन



प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा में 10 लोग मरे, कोई केस नहीं
मुकेश नायक ने कथित संत प्रदीप मिश्रा को लेकर भी सवाल उठाया कि सीहोर के तथाकथित संत जब रुद्राक्ष बांटते हैं तो पूरा ट्रैफिक ठप हो जाता है। उनकी कांवड़ यात्रा में 10 लोगों की मौत हुई, क्या उनके खिलाफ एफआईआर हुई? क्या उन्होंने ट्रैफिक के लिए अनुमति ली थी?


यह भी पढ़े-JP अस्पताल के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, मंत्री का मांगा इस्तीफा

शिवराज ने सिर्फ फायदा उठाया, मदद नहीं की
कांग्रेस नेता ने शिवराज सिंह चौहान को स्वार्थी करार देते हुए कहा कि शिवराज जी, आपसे ज्यादा किसी ने इस प्रदेश से फायदा नहीं उठाया। आपने न किसान की मदद की, न आम आदमी की। बुधनी और विदिशा में भी कोई नहीं कह सकता कि आपने चार लोगों की मदद की हो। आप सिर्फ लोगों से लेते हैं, लौटाते कुछ नहीं।
विज्ञापन



यह भी पढ़े-प्रदेश में रातें हुईं सर्द, दक्षिणी हिस्से के 9 जिलों में आज बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान

किसानों के दर्द की आवाज बनकर गए थे, FIR कर दी
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि वे किसानों की ओर से सोयाबीन और फसल की खराब दरों को लेकर मिलने गए थे एक किसान बोरी भर बीज बोता है और कटाई के बाद उसे 50 किलो भी उपज नहीं मिलती। 18 हजार की लागत पर फसल 11 हजार में बिकती है। हम उसी पीड़ा को लेकर शिवराज सिंह से मिलने पहुंचे थे।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें