फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: JP अस्पताल के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, मंत्री का मांगा इस्तीफा

Thu, 16 Oct 2025 03:18 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत की घटना के बाद अब भोपाल में भी स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल ने जेपी अस्पताल के सामने प्रदर्शन कर बच्चों के इलाज की सघन मॉनिटरिंग और दवाओं की गुणवत्ता जांच की मांग की। 
विज्ञापन
कांग्रेस का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में जहरीली कफ सिरप पीने से हुई 26 मासूमों की मौत के मामले ने प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल (शहर) ने भोपाल के जेपी अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) को ज्ञापन सौंपा और बच्चों की दवाओं की गुणवत्ता, इलाज की निगरानी और मेडिकल स्टोर्स की अनियमितताओं को लेकर चिंता जताई।
विज्ञापन



असली दोषी सरकार और अफसरशाही है
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कह कि इस पूरे मामले में डॉक्टरों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि असली दोषी वे अधिकारी और सरकार है जो दवा कंपनियों के मालिकों से मिले हुए हैं। इन अधिकारियों और नेताओं को कंपनियों से 40% तक कमीशन मिलता है। सरकार इस पूरे मामले में म्यूट बटन दबाकर बैठी है और दोषियों को बचा रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस तो सिर्फ उन मासूमों की आवाज बनना चाहती है, जो अब हमारे बीच नहीं हैं। उनका परिवार भी आवाज नहीं उठा पा रहा, लेकिन हम उठाएंगे। अगर कार्रवाई करनी है, तो सिर्फ नीचे के कर्मचारियों पर दिखावे के लिए न करें, सीधे स्वास्थ्य मंत्री पर करें। मुख्यमंत्री को तुरंत उनका इस्तीफा लेना चाहिए। आज प्रदेश की जनता टकटकी लगाए देख रही है कि दोषियों को बचाया जाएगा या सजा दी जाएगी।
विज्ञापन




ज्ञापन में उठाई गईं मुख्य मांगे
- भोपाल के सभी सरकारी-निजी अस्पतालों में बच्चों के इलाज की सघन मॉनिटरिंग
- बच्चों को दी जाने वाली सभी दवाओं की गुणवत्ता जांच अनिवार्य
- सरकारी अस्पतालों की दवाओं की प्रयोग से पहले लैब टेस्टिंग
- मेडिकल स्टोर्स पर बिना डॉक्टर की पर्ची के बच्चों को दवाएं बेचना पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए

यह भी पढ़ें-प्रदेश में रातें हुईं सर्द, दक्षिणी हिस्से के 9 जिलों में आज बादल छाने और हल्की बारिश का अनुमान
विज्ञापन


प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेता
इस विरोध प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, पार्षद गुड्डू चौहान, महिला कांग्रेस नेत्री दीप्ति सिंह, युवा कांग्रेस कार्यवाहक जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, प्रदेश सचिव राजकुमार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दीपू तोमर, उप ब्लॉक अध्यक्ष राम राज तिवारी, अनस उर रहमान, सुशील प्रजापति, परितोष नंदी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-त्योहार पर पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में किया पैदल भ्रमण, संवेदनशील इलाकों में नाकेबंदी-चेकिंग


सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन की चेतावनी
कांग्रेस ने बताया कि इसी तरह के विरोध प्रदर्शन आज प्रदेश के सभी जिला अस्पतालों में किए जा रहे हैं, ताकि स्वास्थ्य विभाग की गड़बड़ियों को उजागर किया जा सके और जनता का ध्यान इन गंभीर मुद्दों की ओर खींचा जा सके। अगर सरकार दोषियों को बचाने में लगी रही, तो कांग्रेस सड़कों से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें