फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत के बाद भी संतान संभव: 24 घंटे तक मिल सकते हैं शुक्राणु, एम्स की रिसर्च, 600 से ज्यादा लोगों पर अध्ययन

Tue, 24 Nov 2026 09:19 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

एम्स भोपाल की रिसर्च में सामने आया कि मृत्यु के 24 घंटे बाद भी पुरुष के शरीर से शुक्राणु प्राप्त किए जा सकते हैं। 600 से अधिक लोगों पर अध्ययन और 250 से ज्यादा प्रक्रियाओं के आधार पर शोध किया गया है।  शोधकर्ता ने मृत्यु के बाद शुक्राणु निकालने, उनके उपयोग, सहमति और जन्म लेने वाले बच्चे के कानूनी अधिकारों के लिए देश में अलग नियामक व्यवस्था बनाने की जरूरत बताई है।
विज्ञापन
एम्स का शोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 किसी व्यक्ति की मौत के बाद भी उसके पिता बनने की संभावना बनी रह सकती है। एम्स भोपाल के शोध में सामने आया है कि मृत्यु के 24 घंटे बाद तक भी पुरुष के शरीर से शुक्राणु सफलतापूर्वक प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अहम शोध के लिए एम्स भोपाल के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार विदुआ को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। यह शोध मृत्यु के बाद शुक्राणु प्राप्त करने यानी मरणोपरांत शुक्राणु निष्कर्षण के वैज्ञानिक, नैतिक और कानूनी पहलुओं पर आधारित है। इसे चंडीगढ़ के जीएमसीएच में आयोजित पंजाब एकेडमी ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी के 26वें वार्षिक सम्मेलन पैफमैटकॉन-2026 में सम्मान मिला। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) से वित्त पोषित इस अध्ययन में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


600 से ज्यादा लोगों से बातचीत, 250 से अधिक प्रक्रियाएं
एम्स भोपाल के फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग और पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग ने संयुक्त रूप से यह अध्ययन किया। इसमें 600 से अधिक लोगों से बातचीत की गई और 250 से अधिक बार शुक्राणु निकालने की प्रक्रिया की गई। शोध के दौरान शुक्राणु सफलतापूर्वक प्राप्त किए गए। खास बात यह रही कि मृत्यु के 24 घंटे बाद भी शुक्राणु प्राप्त करने में सफलता मिली। अध्ययन में अचानक और अप्रत्याशित मृत्यु के मामलों को भी शामिल किया गया। शोधकर्ताओं ने यह जानने का प्रयास किया कि मृत्यु के बाद जीवित और गतिशील शुक्राणु कितनी देर तक प्राप्त किए जा सकते हैं और भविष्य में प्रजनन के लिए उनका उपयोग किस तरह संभव हो सकता है।

सहमति नहीं तो परिवार में पैदा हो सकता है विवाद
शोध में सिर्फ चिकित्सा की संभावनाओं पर ही नहीं, बल्कि इससे जुड़े गंभीर सवालों पर भी ध्यान दिया गया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके शुक्राणु निकालने और उनका इस्तेमाल करने की अनुमति कौन देगा? शोधकर्ताओं का कहना है कि आदर्श स्थिति में व्यक्ति को जीवित रहते हुए इस संबंध में स्पष्ट लिखित सहमति देनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर पत्नी, माता-पिता और परिवार के दूसरे सदस्यों के बीच अनुमति को लेकर विवाद हो सकता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-पता चलेगा दस लाख साल पुराना इतिहास: भोपाल में शुरू हुई एमपी की पहली डेटिंग लैब,मिट्टी-पत्थर बताएंगे अपना अतीत
विज्ञापन



भारत में अभी नहीं हैं अलग नियम
शोध में बताया गया है कि भारत में मृत्यु के बाद शुक्राणु निकालने और उनसे संतान प्राप्ति के लिए कोई समर्पित नियामक व्यवस्था नहीं है। ऐसे में शुक्राणुओं के संग्रहण, भंडारण, उपयोग, अनुमति और जन्म लेने वाले बच्चे के कानूनी अधिकारों को लेकर स्पष्ट नियम बनाने की जरूरत है। शोधकर्ताओं ने सुझाव दिया है कि इस विषय पर फॉरेंसिक मेडिसिन, प्रजनन चिकित्सा, पैथोलॉजी, कानून और नैतिकता से जुड़े विशेषज्ञों के साथ नीति निर्माताओं को मिलकर काम करना चाहिए। इस शोध में डॉ. राघवेन्द्र कुमार विदुआ के साथ फॉरेंसिक मेडिसिन एवं टॉक्सिकोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. अर्नीत अरोड़ा और पैथोलॉजी एवं प्रयोगशाला चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर अश्वनी टंडन भी शामिल हैं। इस उपलब्धि को चिकित्सा और फॉरेंसिक अनुसंधान के नए क्षेत्र में एम्स भोपाल का महत्वपूर्ण योगदान माना जा रहा है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें