फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी: पहले अधिकारियों का रिपोर्ट कार्ड, फिर मंत्रियों की परीक्षा;दिसंबर में बदल सकती है मोहन कैबिनेट की तस्वीर

Tue, 24 Nov 2026 08:46 AM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में दिसंबर में मोहन कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें हैं। मुख्यमंत्री पहले अधिकारियों से विभागों का रिपोर्ट कार्ड लेंगे, फिर चिंतन शिविर में मंत्रियों से पिछले तीन साल का हिसाब और अगले दो साल का रोडमैप पूछेंगे।
 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में दिसंबर के अंत तक बदलाव हो सकता है। इसके पहले मुख्यमंत्री सरकार के कामकाज और मंत्रियों के प्रदर्शन का पूरा आकलन करेंगे। इसकी शुरुआत अधिकारियों से होगी। दो दिसंबर को होने वाले नीति चिंतन शिविर में विभागों की प्रगति और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के साथ दो दिन तक चिंतन करेंगे। इस बैठक में हर मंत्री को अपने विभाग की उपलब्धियों के साथ अगले दो साल का रोडमैप भी बताना होगा। माना जा रहा है कि इस पूरी कवायद के बाद कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फैसला हो सकता है। सोमवार को कैबिनेट के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने इसके संकेत दिए। उन्होंने मंत्रियों से उनके विभागों में सरकार गठन के बाद अब तक हुए कामकाज और योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। सरकार अब अपने कार्यकाल के अगले दो वर्षों के लिए प्राथमिकताएं तय करने की तैयारी में है। इसी के साथ मंत्रियों के प्रदर्शन का आकलन भी होगा। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री की तय कसौटियों पर खरे नहीं उतरने वाले कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से बाहर किया जा सकता है। इनमें राज्य मंत्री के साथ कैबिनेट स्तर के मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं, कुछ राज्यमंत्रियों को प्रमोशन देकर कैबिनेट मंत्री बनाया जा सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी में 25 पुलिस अधिकारियों के तबादले, एक आईपीएस और 24 राज्य पुलिस सेवा के अफसरों की नई पदस्थापना

दो चरणों में होगी सरकार के कामकाज की समीक्षा
मुख्यमंत्री ने विभागों के कामकाज की समीक्षा के लिए दो चरण तय किए हैं। पहले चरण में दो दिसंबर को भोपाल में नीति चिंतन शिविर होगा। इसमें मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष और सभी कलेक्टर शामिल होंगे। शिविर में विभागों की प्रगति और विकास कार्यों का आकलन किया जाएगा। इसके दो सत्र होंगे। पहले सत्र में समृद्ध मध्यप्रदेश-2047 के दस्तावेज पर चर्चा होगी। इसमें आठ विषयों पर संबंधित नोडल विभाग प्रस्तुतिकरण देंगे। दूसरे सत्र में सतत विकास लक्ष्यों और अन्य विकास संकेतकों की समीक्षा होगी। इसमें भी आठ मॉड्यूल पर विभागों के अधिकारी अपना पक्ष रखेंगे। अधिकारियों से मिले फीडबैक और विभागीय रिपोर्ट के आधार पर मुख्यमंत्री आगे की रणनीति तय करेंगे। इसके बाद 21 और 22 दिसंबर को चित्रकूट में दो दिवसीय चिंतन शिविर प्रस्तावित है। इसमें मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एमपी: कम बारिश वाले 12 जिलों में पानी के इंतजाम की तैयारी,353 करोड़ खर्च कर शहरों और गांवों में होगी जलापूर्ति

हर मंत्री से डेढ़ घंटे तक सीधे सवाल करेंगे सीएम
चित्रकूट के चिंतन शिविर में मुख्यमंत्री प्रत्येक मंत्री से अलग-अलग चर्चा करेंगे। इसके लिए एक से डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किए जाने की जानकारी है। इस दौरान मंत्रियों से पिछले तीन वर्षों की विभागीय उपलब्धियों, योजनाओं की स्थिति और कामकाज में आ रही बाधाओं पर सवाल किए जाएंगे। साथ ही उनसे पूछा जाएगा कि अगले दो वर्षों में विभाग के लिए उनकी प्राथमिकताएं क्या रहेंगी और तय लक्ष्यों को हासिल करने की क्या योजना है। इस चर्चा में विभागों की कमजोरियों और उनके पीछे के कारणों पर भी जवाब मांगा जाएगा। यानी मंत्रियों को केवल उपलब्धियां गिनाने के बजाय अपने विभाग के कामकाज का पूरा हिसाब देना होगा। सूत्रों के अनुसार, इसी मूल्यांकन के आधार पर मुख्यमंत्री मंत्रिपरिषद में बदलाव पर निर्णय ले सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें