सीहोर में मुख्यमंत्री मोहन यादव और अन्य नेतागण
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के औद्योगिक नक्शे पर सीहोर ने एक और बड़ी छलांग लगाई है। यहां महज 13 महीने में तैयार हुई सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस की नई पावर ट्रांसफॉर्मर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में उत्पादन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को पहले ट्रांसफॉर्मर के रोल-आउट की शुरुआत की। करीब 888 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस इकाई में हर साल 365 ट्रांसफॉर्मर बनाए जाएंगे और करीब दो हजार लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। कंपनी की नई यूनिट में 220 केवी से लेकर 1200 केवी तक के हाई-कैपेसिटी पावर ट्रांसफॉर्मर तैयार किए जाएंगे। हर महीने करीब 35 ट्रांसफॉर्मर बनाने की क्षमता वाली यह यूनिट देश की बिजली और ट्रांसमिशन जरूरतों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यहां बनने वाले ट्रांसफॉर्मर बिजली परियोजनाओं के अलावा रेलवे, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी, तेल-गैस और बड़े ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर में इस्तेमाल होंगे।