फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ED ने मनी लॉन्ड्रिंग केस में भोपाल के पीपुल्स ग्रुप पर छापा मारा, 8 लाख नगद और दस्तावेज बरामद

Tue, 05 Sep 2023 02:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रवर्तन निदेशालय ने भोपाल में पीपुल्स ग्रुप पर छापे मारे हैं। आठ लाख नगद और कुछ दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामला मनी लॉन्ड्रिंग की शिकायत की जांच का है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में भोपाल स्थित पीपुल्स ग्रुप और उससे जुड़े प्रतिष्ठानों पर छापा मारा है। ईडी ने आठ लाख रुपये नगद और कुछ दस्तावेज बरामद किए हैं, जो ग्रुप के कुछ डायरेक्टरों के खिलाफ हैं। 

विज्ञापन


ईडी ने बयान जारी कर कहा है कि यह सर्च सोमवार को भोपाल में कई स्थानों पर की। जिन जगहों पर छापा मारा गया है, उनमें पीपुल्स ग्रुप के साथ ही उससे जुड़े प्रतिष्ठान, जैसे- सार्वजनिक जनकल्याण पारमार्थिक न्यास, पीपुल्स यूनिवर्सिटी, सार्क्स मेटल प्रा.लि. और उनके डायरेक्टर रोहित पंडित, मयंक विश्नोई और अन्य शामिल हैं।  

प्रवर्तन निदेशालय ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के प्रावधानों के तहत केस रजिस्टर किया था। ग्वालियर स्थित रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ने शिकायत दाखिल की थी कि पीपुल्स जनरल हॉस्पिटल प्रा.लि., पीपुल्स इंटरनेशनल एंड सर्विसेस प्रा.लि. और पीजीएच इंटरनेशनल प्रा.लि. के निदेशकों ने अपने पद का दुरुपयोग किया। शून्य या बहुत कम ब्याज दर पर संबंधितों को 250 करोड़ रुपये से अधिक के कर्ज बांटे। इससे शेयरहोल्डर्स को नुकसान हुआ है और संबंधित कंपनियों को गलत तरीके से लाभ पहुंचाया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें