मध्यप्रदेश का दतिया रविवार को देश के तीन टॉप शहरों दिल्ली आगरा के बाद तीसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शनिवार को भी यहां का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
एमपी के 5 बड़े शहरों का तामपान
ये हैं देश के सबसे गर्म शहर
भोपाल के मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया गर्मी के मामले में देश में सबसे ज्यादा दिल्ली दूसरे नंबर पर आगरा और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश का दतिया रहा। राजस्थान के शहर भी काफी गर्म रहे। मौसम विभाग के अनुसार- पाली में पारा 46.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 46.7 डिग्री, कोटा में 46.2 डिग्री, पिलानी में 46.1 डिग्री रहा। इसी तरह गुजरात के अहमदाबाद (एयरपोर्ट) पर पारा सबसे ज्यादा 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। बिहार में सबसे ज्यादा तापमान बक्सर में 44.8 डिग्री रहा। महाराष्ट्र के ब्रह्मपुरी में 42.2 डिग्री रहा। वहीं, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पारा 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
छिंदवाड़ा में हुई बारिश, आंधी से गिरी बिल्डिंग
छिंदवाड़ा में अचानक रविवार शाम करीब 5 बजे तेज हवा के साथ कुछ देर बारिश हुई। आंधी से लालबाग में निर्माणाधीन बहुमंजिला बिल्डिंग का हिस्सा भरभराकर गिर गया। पड़ोस में बने घर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, डिंडोरी के गाड़ासरई में रविवार को आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। इस दौरान एक पेड़ गिरने से जाम लग गया। वहीं, दतिया में दोपहर में आंधी चली।