फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mp: विजयवर्गीय के देश में गृहयुद्ध की भविष्यवाणी पर कांग्रेस का तंज, कुणाल बोले-देश को बांटना चाहती है बीजेपी

Mon, 19 Aug 2024 07:21 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुणान चौधरी - फोटो : social media
विज्ञापन
मध्यप्रदेश सरकार के नगरी प्रशान मंत्री का एक बयान को लेकर कांग्रेसी नेता हमलावर हो गए हैं। दरअसल मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर में रविवार को एक सामाजिक समरसता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कुछ दिन पहले एक मिलिट्री के रिटायर ऑफिसर के साथ बैठा था, उन्होंने कहा की 30 साल बाद देश के अंदर गृह युद्ध प्रारंभ हो जाएगा।  पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा बीजेपी अंग्रेजों की परिपाटी पर काम कर रही है। भारत को खंड-खंड करना चाहती है। 
विज्ञापन


सब कुछ ठीक नहीं है
पूर्व विधायक ने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में 2047 तक विकसित भारत बनाने की बात सरकार कर रही थी, अब बीजेपी के सीनियर नेता मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गृह युद्ध होने की आशंका जाहिर कर रहे हैं यह इस बात को साफ कर रहा है की सब कुछ ठीक नहीं है।  देश में आतंकवाद बढ़ रहा है जांच एजेंसियां क्या रही है। बीजेपी सत्ता नहीं संभाल सकती है तो सत्ता छोड़ दे, क्योंकि कांग्रेस पार्टी को देश के लिए जान देना और देश की सुरक्षा करना बहुत अच्छे से आता है हम देश पर आंच नहीं आने देंगे। 

कौन से मनोचिकित्सक को दिखाना पसंद करेंगे
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अमित चौरसिया ने भाजपा नेता के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को दया का पात्र बताने वाले भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित मिश्रा बताएं कि वह कैलाश विजयवर्गीय जी को कौन से मनोचिकित्सक को दिखाना पसंद करेंगे। जिन्हें केंद्र में मोदी सरकार वह प्रदेश में बीते 20 वर्षों से भाजपा की सरकार होने के बाद भी हिंदू खतरे में नजर आ रहे हैं। जो एक भविष्यवक्ता के रूप में यह भविष्यवाणी कर रहे हैं कि आने वाले 30 वर्षों में भारत गृह युद्ध और अराजकता के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें