फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BHOPAL : भोपाल में पौधा रोपण के दौरान बच्चों की तरह आपस में भिड़े कांग्रेस और भाजपा नेता, महापौर रहीं मौजूद

Fri, 12 Jul 2024 03:52 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


राजधानी के बैरागढ़ में पौधारोपण के दौरान कांग्रेस पार्षद और भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जिंदाबाद मुर्दाबाद नारे को लेकर आपस में भिड़े महापौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
बीजेपी कांग्रेस नेताओं की लड़ाई का नजारा - फोटो : SOCIAL MEDIA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभी तक आप स्कूल और खेल के मैदान में छोटे बच्चों को आपस में लड़ते देखा होगा लेकिन अब प्रदेश के नेताओं का स्तर इतना नीचे गिर रहा है कि छोटी-छोटी बातों में आपस में भिड़ जाते हैं और बच्चों की तरह लड़ाई करते नजर आते हैं। ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें कांग्रेस बीजेपी के नेता मजाक से लड़ाई तक बात पहुंचा दी। दरअसल राजधानी भोपाल के संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) में एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण अभियान के दौरान कांग्रेस और भाजपा नेता आपस में भिड़ गए। घटना के वक्त महापौर मालती राय भी वहां मौजूद थीं। पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत किया। 
विज्ञापन


जिंदाबाद मुर्दाबाद को लेकर हुई झड़प 
गैरतलब है कि  शुक्रवार को साधु वासवानी मैदान पर पौधारोपण कार्यक्रम में कांग्रेस एवं भाजपा नेता शामिल हुए। कार्यक्रम शुरू होते ही वार्ड दो की पार्षद कुसुम चतुर्वेदी ने वार्ड पांच के कांग्रेस पार्षद अशोक मारण का हाथ पकड़कर उठाया और कहा भाजपा जिंदाबाद। इस पर मारण ने कहा कि मुर्दाबाद यह सुनते ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राम बंसल तैश में आ गए। उन्होंने मारण से कहा कि आप भाजपा को मुर्दाबाद नहीं कह सकते। विवाद झूमाझटकी तक पहुंच गया। वहां मौजूद भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल वीधानी एवं महापौर परिषद के सदस्य राजेश हिंगोरानी ने विवाद को शांत कराया। हिंगोरानी राम बंसल का हाथ पकड़कर दूर ले गए। वहीं कमल ने मारण को समझाकर अलग किया।

ऐसे शुरू हुआ विवाद
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भाजपा पार्षद कुसुम चतुर्वेदी ने मजाक के मूड में अशोक का हाथ पकड़कर उठाया और भाजपा जिंदाबाद कहा था। मारण ने भी मजाक में ही मुर्दाबाद कहा और यह विवाद का विषय बन गया। मारण का कहना है कि राम बंसल ने बेवजह विवाद शुरू कर दिया। वहीं राम बसंल का कहना है कि यह अभियान भाजपा का है। हम पार्टी के खिलाफ नारे नहीं सुन सकते। हम मुर्दाबाद के नारे लगाने वालों का विरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें