फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: सीएम ने पटवारी को घेरा, कहा- रस्सी जल गई लेकिन ऐंठन नहीं गई; अधिकारियों-कर्मचारियों का अपमान नहीं सहेंगे

Sat, 14 Sep 2024 02:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बयान पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी के द्वारा भी अधिकारियों-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है।
विज्ञापन
जीतू पटवारी व सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों पर सख्त मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारियों और कर्मचारियों के समर्थन में दिखे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसी के  द्वारा भी अधिकारियों और कर्मचारियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दरअसल नर्मदापुरम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अधिकारियों को लेकर बयान दिया था।

विज्ञापन


इसको लेकर मुख्यमंत्री ने शनिवार को पलटवार करते हुए कहा कि रस्सी जल गई लेकिन बट नहीं गया। पिछले 20 सालों से कांग्रेस प्रदेश में सत्ता से बाहर है। बीच में कुछ समय मिला लेकिन सरकार चला नही पाएं और अब भी जिस तरीके से कर्मचारी और अधिकारियों के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने नर्मदापुरम में जो भाषा बोली है, वह समूचे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए अपमान है। उन्होंने जीतू पटवारी से कहा कि उनको माफी मांगना चाहिए। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में किसी के भी द्वारा अधिकारी-कर्मचारियों का अपमान उचित नहीं है। राज्य सरकार के अधिकारी-कर्मचारी निष्ठा और शिद्दत से कार्य कर रहे हैं। सरकार सभी वर्गों की बेहतरी के लिए सभी को साथ लेकर चल रही है। डॉ. यादव ने कहा राज्य सरकार सभी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ खड़ी है। सरकार के लिए उनकी निष्ठा और व्यवस्था पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता है। वह बेखौफ होकर, जनता की बेहतरी के लिए काम करें। राज्य सरकार यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इसी प्रकार से ठोस काम करती रहेगी।
विज्ञापन


विपक्ष का काम सवाल पूछना है
सीएम के बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि उनकी पार्टी असंसदीय भाषा का प्रयोग नहीं करती है, न ही किसी अधिकारी या कर्मचारी को धमकाने का काम करती है। लेकिन अगर अधिकारी जनता के काम नहीं करेंगे, तो सवाल पूछना विपक्ष का काम है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में जनता के सामने संकल्प पत्र रखा था, और अब अगर वादे पूरे नहीं हो रहे हैं, तो कांग्रेस सवाल पूछेगी। पटवारी ने एमएसपी का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिल रहा है और वे लगातार सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। इसके बावजूद सरकार का रवैया कठोर बना हुआ है। पटवारी का कहना है कि ऐसे में सवाल उठाना और सरकार से जवाब मांगना जरूरी हो जाता है। 

यह कहा था पटवारी ने 
बता दें नर्मदापुरम में शुक्रवार को किसान न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा था कि होशंगाबाद का कलेक्टर का स्टिंग होगा तो वह बताएगा कि उसने कितने पैसे कलेक्टरी के लिए दिए है। एसपी, तहसीलदार, थाना प्रभारी की अंतरआत्मा में जाओगे तो पता चलेगा कि एक भी अधिकारी बिना पैसे के नहीं आता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें